ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मध्यप्रदेश

शिवपुरी की छात्रा का कोटा में अपहरण कर मांगे 30 लाख, पिता को भेजे बच्ची के हाथ-पैर बंधे

शिवपुरी। शिवपुरी से कोटा पढ़ने के लिए गई एक छात्रा का वहां अपहरण हो गया। सोमवार को छात्रा के पिता को बदमाशों ने बेटी के हाथ पैर बांधे हुए फोटो भेजकर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। कोटा पुलिस लड़की की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार बैराड़ के स्कूल संचालक रघुवीर धाकड़ की बेटी काव्य धाकड़ कोटा में रह कर पढ़ाई कर रही थी। पिता के अनुसार सोमवार को उन्हें व्हाट्सएप पर बेटी के फोटो भेजकर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। बदमाशों ने अकाउंट नंबर भी भेजा है। अपहरणकर्ताओं ने मंगलवार शाम तक का समय दिया है।

रघुवीर के अनुसार करीब तीन साल पहले उसकी बेटी इंदौर रहकर पढ़ाई कर रही थी। तब पोहरी का एक लड़का उसे इंदौर में परेशान करता था जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की थी। तब पुलिस ने लड़के को पीटा था। इसके बाद उस लड़के ने काव्या का नंबर बदमाशों में बांट दिया। इसके बाद पिता ने बेटी को शिवपुरी वापस बुला लिया।

करीब पांच महीने पहले उसे फिर से कोटा पढ़ने के लिए भेजा था। वहां विज्ञान नगर में किराए से रहकर वह नीट की कोचिंग कर रही थी। रविवार को लड़की की स्वजन से बात भी हुई थी। अब उसके साथ घटना हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस को अपहरण के संबंध में अहम सुराग हाथ लगे हैं। देर रात 3 बजे एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

Related Articles

Back to top button