ब्रेकिंग
Chhindwara Congress Worker Assault: छिंदवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ता के अपहरण और मारपीट पर गरमाई सि... राहत मंजिल में ठहरे थे बापू, बेनजीर ग्राउंड पर हुई थी ऐतिहासिक जनसभा और प्रार्थना Nana Patekar Memories: भोपाल में नाना पाटेकर से जुड़े संस्मरण, श्रीराम तिवारी ने बताए 30 साल पुराने ... Dhar Pickleball Players Success: केरल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में धार के 4 खिलाड़ियों ने जी... Madhya Pradesh News: जबलपुर में मेले के दौरान झूले में तकनीकी लापरवाही या युवकों की गलती? पुलिस ने म... Bilaspur Atal Awas Fire: बिलासपुर के अटल आवास में भीषण आग, रस्सी के सहारे 75 लोगों का हुआ रेस्क्यू Gariyaband Naxal Dump Seized: मैनपुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, 2.5 किलो का टिफिन आईईडी और यूब... Balrampur Illegal Paddy Seized: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले बड़ी कार्रवाई, यूपी बॉर्डर पर 3 ट्रक... Kabirdham Baiga Children Death: कवर्धा में बैगा बच्चों की मौत के बाद प्रशासन सख्त, कलेक्टर तुलिका प्... Gariyaband Mahapanchayat News: गरियाबंद के कोकड़ी गांव में 128 गांवों के ग्रामीणों की महापंचायत, विस...
खेल

IPL 2024 में सारी ‘लड़ाई’ एक तरफ, विराट कोहली और रोहित शर्मा का घमासान एक तरफ, अभी तो प्रैक्टिस शुरू हुई है

अभी तो पार्टी शुरू हुई है. मुकाबले के दिन जरा आ जाएं फिर देखिएगा टक्कर कैसे रोहित शर्मा बनाम विराट कोहली हो जाती है. फिर क्या हुआ अगर मैच RCB और मुंबई इंडियंस के बीच नहीं हुआ? ये दोनों टीमें किसी भी टीम के खिलाफ खेलें, IPL 2024 में रोहित शर्मा बनाम विराट कोहली का मुकाबला चलता रहेगा, दिखता रहेगा. तभी तो हम कह रहे हैं कि IPL 2024 की सारी लड़ाइयां एक तरफ और रोहित-विराट के बीच दिखने वाला घमासान एक तरफ.

अब आप कहेंगे कि भला ये कैसे संभव है कि RCB और मुंबई इंडियंस के आपस में टकराए बिना ही विराट कोहली और रोहित शर्मा का घमासान देखने को मिल जाए? तो ऐसा संभव हो सकेगा पूरे टूर्नामेंट में उनके बीच देखने वाली रनों की रेस से. IPL में ओवरऑल बनाए रनों में तो रोहित शर्मा के मुकाबले विराट कोहली कहीं आगे हैं. यहां दोनों के बीच 1000 रनों का फासला है. इसलिए इस मामले में तो घमासान दिख नहीं सकता. लेकिन IPL में बतौर ओपनर बनाए रनों की संख्या को लेकर इनके बीच आगे निकलने की होड़ मच सकती है.

IPL 2024 में रोहित-विराट के बीच घमासान होगा जबरदस्त!

IPL 2024 में बतौर ओपनर रोहित शर्मा और विराट कोहली की लड़ाई कैसी होगी, ये जानने के लिए थोड़ा इतिहास को टटोलना जरूरी है. इतिहास से मतलब ओपनिंग में इनके बीच के अब तक के आंकड़ों से है.

IPL 2018 से अब तक का ग्राफ अगर देखें तो मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा ने 71 पारियों में 1744 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 127.1 और औसत 24.91 का रहा है. इसके अलावा रोहित ने 75 छक्के लगाए हैं और 8 फिफ्टी प्लस स्कोर किए हैं.

वहीं विराट कोहली ने इस IPL 2018 से अब तक RCB के लिए ओपनिंग करते हुए 55 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 1861 रन बनाए हैं. विराट का स्ट्राइक रेट 131.9 का रहा है. वहीं औसत 37.22 का है. विराट ने इस दौरान 50 छक्के लगाए हैं. जबकि उनके बल्ले से 14 अर्धशतक और 3 शतक निकले हैं.

विराट को टक्कर देने को रोहित ने शुरू की तैयारी

साफ है कि IPL में ओपनिंग की रेस विराट कोहली के नाम है. ना सिर्फ रन के मामले में, ज्यादा बड़े स्कोर को लेकर बल्कि स्ट्राइक रेट और औसत में भी. IPL 2024 में रोहित पर कप्तानी का बोझ नहीं होगा. लिहाजा बतौर खिलाड़ी ओपनर करते हुए वो अपने स्ट्राइक रेट, औसत और रनों के आंकड़े को दुरुस्त करना चाहेंगे. इसके लिए उन्होंने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है, जहां वो अपने पसंदीदा शॉट खेलते दिखे.

प्रैक्टिस विराट ने भी शुरू कर दी है. और जैसा कि कुछ क्रिकेट पंडित कहते हैं कि विराट जब भी ब्रेक से आते हैं धमाका बड़ा करते हैं. ऐसे में IPL 2024 में दिखने वाली रोहित-विराट की इस जंग में दर्शकों के लिए मजा और रोमांच तो खूब दिखने वाला है.

Related Articles

Back to top button