ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
उत्तरप्रदेश

दो बच्चों की निर्मम हत्या से दहला बदायूं! हत्यारे की मां बोली- कोई झगड़ा नहीं था, बेटे ने गलत किया

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दिल दहला देने वाली दो बच्चों की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी साजिद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। घटना में उसका एक भाई भी शामिल था। वहीं हत्याकांड में अपने दोनों बेटों को गंवा चुकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आरोपी साजिद की मां नाजरीन ने कहा कि उसके बेटे ने गलत किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए।

साजिद को यह नहीं करना चाहिए था- आरोपी मां 
आरोपी साजिद की मां नाजरीन का कहना है कि कई साल से साजिद और जावेद दुकान में एक साथ काम करते थे। हर रोज की तरह मंगलवार की सुबह भी वह साथ में काम करने गए थे। कभी किसी से उनका कोई झगड़ा नहीं हुआ। उन्हें नहीं मालूम कि आखिर साजिद ने दो बच्चों की हत्या क्यों की। उसकी उन बच्चों से आखिर क्या दुश्मनी थी। पुलिस देर रात नाजरीन के पास पहुंची, तब उसे इस हत्याकांड और साजिद के एनकाउंटर की खबर मिली। नाजरीन का कहना है कि जिस तरह से अहान और आयुष की मां ने दो बच्चों को पाला था, और उनकी हत्या की गई है उसका काफी दर्द नाजरीन को है। नाजरीन का कहना है कि साजिद ने गलत किया है, और उसको गलत की सजा मिली है। साजिद को यह नहीं करना चाहिए था। अगर उसने किया है तो उसने जैसा किया उसको सजा मिली। नाजरीन का कहना है कि उसकी बहू गर्भवती नहीं है। 10-12 दिन पहले उसकी बहू अपने मायके चली गई है। पहले दो बच्चे साजिद के मर चुके हैं।

साजिद से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी- मृतक बच्चों का पिता
पुलिस ने उस छत को सील कर दिया है जहां आरोपी ने दोनों भाइयों का कत्ल किया था। मृतक बच्चों के पिता विनोद का कहना है कि वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। उनकी पत्नी का रोते हुए फोन आया था। जब वह भागकर घर आया तो देखा उसके दो बच्चों के खून से लथपथ शव पड़े हुए हैं। विनोद ने बताया कि उनकी साजिद से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी उसकी पत्नी से साजिद ने 5 हजार रुपये मांगे थे। उसने पैसे मांगते वक्त कहा था कि उसकी पत्नी गर्भवती है और डिलीवरी होने वाली है। उनकी पत्नी ने साजिद को पैसे दे दिए। वह रूपये लेकर चाय-पानी के बहाने से उनके दोनों बच्चों को लेकर ऊपर छत पर चला गया।

‘तीसरे बेटे पर भी किया हमला’
ऊपर से जब बच्चों के चीखने की आवाज आई तो उनकी पत्नी छत की ओर भागी। उसने देखा कि साजिद के कपड़े खून से सने हुए हैं और उसके हाथ में हथियार है। उसने उसके दोनों बेटे आयुष और अहान की हत्या कर दी थी वहीं, तीसरे बेटे युवराज पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह वहां से भाग गया। विनोद ने बताया कि जिस वक्त साजिद आया था उस दौरान उसका भाई जावेद भी वहां मौजूद था। वहीं, दोनों मृतक बच्चों की मां संगीता का कहना है कि साजिद और उसका भाई जावेद घर पर आए थे। मैंने चाय बनाई, साजिद बच्चों को बहाने से ऊपर ले गया और फिर उनकी हत्या कर दी।

क्या कहती है पुलिस?
पुलिस इस हत्याकांड की जांच कर रही है। घटना का मुख्य आरोपी साजिद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. पुलिस उसके भाई जावेद की तलाश में जुटी हुई है। हत्या में इस्तेमाल हथियार और रिवॉल्वर को बरामद कर लिया गया है। साथ ही एसएसपी प्रियदर्शी ने बताया कि मृतक बच्चों के परिवार ने एफआईआर में आरोपी के भाई जावेद का भी नाम लिया है। उसकी तलाश में टीमें काम कर रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button