ब्रेकिंग
Bengaluru Quarry Accident: बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों ... Indore School News: स्कूल की जमीन पर बना मंदिर, 150 बच्चों का भविष्य एक कमरे के भरोसे; पढ़ें पूरी रिप... Ujjain Shipra Aarti: उज्जैन रामघाट पर प्रशासन की कार्रवाई, आरती स्थल से लाउडस्पीकर जब्त होने पर तीर्... MP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में मानसून का यू-टर्न, 48 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट ... Jabalpur Politics: कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद जबलपुर में 'बगावत' के सुर, विवेक तन्खा ने उठाए वि... Sagar Water Supply News: सागर-मकरोनिया में टाटा प्रोजेक्ट्स की विदाई, अब नगर निगम खुद संभालेगा पानी ... Shahdol Anganwadi Recruitment 2026: शहडोल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर बंपर भर्ती, 13... Balaghat Fire News: राघोटोला पंप हाउस में लगी भीषण आग, 150 करोड़ की सिंचाई परियोजना को करोड़ों का नुकस... Chhatarpur News: CM मोहन यादव के विकास कार्यों की शिलापट्टिकाएं कबाड़ में मिलीं, प्रशासनिक अमले में ह... Gwalior Looteri Dulhan: शादी के 21 दिन बाद गहने लेकर भागी पत्नी, इंस्टाग्राम पर पति को दे रही 'डेथ व...
दिल्ली/NCR

पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर ने छोटे Sidhu का छिदवाया कान, तस्वीरें वायरल

दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की  हवेली में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। गत रविवार को मूसा की हवेली का चिराग लौट आया है, जिससे पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्हें जीने का सहारा मिल गया है।

हाल ही में छोटे सिद्धू मूसेवाला यानी शुभदीप सिंह सिद्धू की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें उसका एक कान छिदवाया हुआ है। लोग भी इस कान छिदवाने को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं क्योंकि जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उनमें आप देख सकते हैं कि छोटे सिद्धू ने कान में बाली पहनी हुई है। इसके बारे में एक बात सामने आ रही है कि बुजुर्गों के अनुसार जिस दंपत्ति के बच्चे मर जाते हैं या पहला बच्चा मर जाता है तो उसके बाद जो बच्चा पैदा होता है उसका कान छेदा जाता है। इसके अलावा इसके पीछे एक और वजह भी सामने आ रही है वो ये है कि जो दंपत्ति बच्चों को गोद लेते हैं तो वो बच्चे के कान भी छिदवाते हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर सिद्धू परिवार को लगातार बधाइयां मिल रही हैं और कई कलाकार अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं। मूसा गांव में सिद्धू के घर पर दिवाली जैसा माहौल है। नन्हें सिद्धू  के जन्म के बाद हवेली के साथ-साथ मूसा गांव में भी जश्न मनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button