ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मध्यप्रदेश

लंबे समय से चल रह जिंदा लोगों को मृत घोषित कर पैसे निकालने का फर्जीवाड़ा, 2022 में मृत घोषित हो चुकी महिला पहुंची थाने

जबलपुर में इन दिनों जिंदा इंसानों को मृत घोषित कर उनके नाम से सरकार द्वारा मिलने वाली राशि गबन करने का फर्जीवाड़ा चर्चाओं में हैं। बीते शुक्रवार को जहां पुलिस ने फर्जी तरीके से जिंदा इंसानों के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर पैसे निकालने वाली एक गैंग का भांडा फोड़ा था तो अब फिर से इसी तरह की शिकायत लेकर एक महिला थाने पहुंची और खुद को जिंदा बताते हुए उसे कागजों में मृत घोषित कर पैसे निकालने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

सुहागी की रहने वाली राधा अहाके ने पुलिस को बताया कि वह अपने डॉक्यूमेंट की केवाईसी कराने के लिए जब ऑनलाइन वाले की दुकान पहुंची तो उसे पता चला की वह तो मृत घोषित हो चुकी है और उसके नाम से 17 मई 2022 को सरकार से मिलने वाली सहायता राशि भी दी जा चुकी है। पीड़ित महिला ने मामले की जानकारी स्थानीय पार्षद को देने के साथ साथ अब थाने पहुंचकर अधारताल पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की है..महिला के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के पार्षद भी पहुंचे और पूरे मामले में नगर निगम के अधिकारियों की संलिप्तता के आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कार्यवाही की बात कही।

बता दें कि जबलपुर पुलिस ने बीते शुक्रवार को ही इसी तरह के एक गिरोह को गिरफ्तार किया था जो जिंदा लोगों को कागजों में मृत घोषित कर देते थे और सरकार से मिलने वाली अनुदान राशि निकलवाकर हड़प लेते थे। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों के पास से 40 फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी बरामद हुए थे और पुलिस ने यह भी आशंका जताई थी कि अभी इस गिरोह के बारे में जांच चल रही है जिसमे और भी खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल एक बार फिर एक महिला को मृत घोषित करने का मामला अब सुर्खियों में है और पुलिस इस पर भी जांच कर कार्यवाही की बात कह रही है।

Related Articles

Back to top button