ब्रेकिंग
Durg Doctor POCSO Act Arrest: दुर्ग में नाबालिग मरीज से गंदी हरकत करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार! पॉक्सो ... Durg Crime News Mohan Nagar: दुर्ग में पैसों के लेनदेन में चाकूबाजी! युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला,... Balodabazar Gharial in Khorsi Nala: बलौदाबाजार के खोरसी नाला में दिखा घड़ियाल! ग्रामीणों में दहशत, व... PM Modi Mann Ki Baat Bhilai News: भिलाई में पीएम मोदी की 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण; संगठन महामंत्... धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, बढ़ते जनआक्रोश के दबाव में लिया गया फैसला: दीपक बैज Kanker Malaria Outbreak News: कांकेर में मलेरिया का खौफनाक आउटब्रेक! दो 9 वर्षीय छात्रों की दर्दनाक ... Gen-Z आंदोलन के बाद राजनीति में युवाओं को साधने की होड़, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और जयंत चौधरी ने... सीएम भगवंत मान का स्पष्ट संदेश, बोले—'पंजाब में केवल मेहनत और मेरिट के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी' जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ...
उत्तरप्रदेश

पूर्व माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को पकड़ने के लिए पुलिस की छापेमारी, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से है फरार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को पकड़ने के लिए प्रयागराज पुलिस ने देर रात छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि अतीक के भाई अशरफ की पत्नी और शाइस्ता परवीन प्रयागराज में है, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर अतीक अहमद के करीबियों पर सर्च अभियान चलाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उमेश पाल की हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम फरार चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने दोनों पर ही इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस ने एक तरफ जहां शाइस्ता परवीन पर 50 हजार का इनाम रखा है, वहीं दूसरी तरफ बमबाज गुड्डू मुस्लिम और साबिर पर 5 लाख रुपए का इनाम है। लेकिन पुलिस अबतक इन दोनों का पता नहीं लगा पाई है। दोनों ही आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर घूम रहे हैं।

बीते साल 24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या
आपको बता दें कि बदमाशों ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक रहे राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल पर 24 फरवरी 2023 को गोलीबारी कर दी थी। उमेश पाल गाड़ी से निकलकर जब अपने घर की ओर जा रहा था तब बदमाशों ने उनको निशाना बनाया और गोली चलाने के साथ-साथ  बम भी फेंके थे। बदमाशों द्वारा किए गए हमले में उमेश पाल और उनके दो गनर गंभीर रुप से घायल हो गए थे। जिसके बाद तीनों को घायल हालत में इलाज के लिए तुरंत स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button