ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...
देश

राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का भाजपा की चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा: रीजीजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बड़े बहुमत से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा। मणिपुर के थौबल से 14 जनवरी को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 16 मार्च को मुंबई में समाप्त हुई।

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री रीजीजू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान जहां भी गए, कांग्रेस वहां सारी सीट हार जाएगी क्योंकि उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता। अगर वह चुनाव प्रचार से दूरी बनाते हैं तो संभावना है कि कांग्रेस को कुछ सीट मिल जाएं।” भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बयानों के लिए भी राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि यह उनके अंदर की कटुता को दर्शाता है।

रीजीजू ने दावा किया, ‘‘कांग्रेस नेता का दिल, आत्मा और शरीर प्रधानमंत्री और भाजपा के खिलाफ नफरत से भरे हुए हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। राहुल गांधी को मोदी पसंद नहीं हैं क्योंकि प्रधानमंत्री बहुत ही साधारण और गरीब परिवार से आते हैं। गांधी और उनके समर्थक इस बात को पचा नहीं पा रहे कि एक गरीब आम आदमी प्रधानमंत्री बन सकता है।” उन्होंने कहा कि मोदी अपनी योग्यता और जनता के प्यार तथा आशीर्वाद के कारण प्रधानमंत्री चुने गए। अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल को एक साथ होंगे।

Related Articles

Back to top button