ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मध्यप्रदेश

इंदौर में मकान के झगड़े में महिला को घर से निकालकर बेरहमी से पीटा,

इंदौर। पंचम की फेल में रहने वाली एक महिला की कुछ लोगों ने सड़क पर पिटाई कर दी। घटना का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। विवाद मकान खरीदने और खाली न करने को लेकर हुआ है। महिला का आरोप है कि हमला ज्यादती के आरोपित ने करवाया है।

तुकोगंज थाना पुलिस ने 34 वर्षीय महिला की शिकायत पर शरद सुलवानिया, विनोद सुलवानिया, पार्वती बाई और दुर्गा बाई के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है। आरोपितों ने महिला को गालियां दी और बाल पकड़कर घर से बाहर खींच लाए। मकान खाली करने की धमकी दी और सबने मिलकर पिटाई कर दी।

महिला का आरोप- ज्यादती करने वाले ने करवाया हमला

महिला के मुताबिक, आरोपित गंगाधर जारवाल के रिश्तेदार है। गंगाधर के विरुद्ध महिला ने ज्यादती की शिकायत की थी। पुलिस ने दो बार थाने बुलाया और समझौता करवा दिया। उसके इशारे पर ही हमला हुआ है। जिस मकान को खरीदने का दावा किया वह जेठ के नाम है और उसमें वह बेटियों के साथ रहती है।

Related Articles

Back to top button