ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया का बड़ा बयान, कह दी ये बड़ी बात…

भोपाल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासी दलों के नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अरविंद केजरीवाल को लेकर बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जिनके ऊपर इतना बड़ा इल्जाम लगा है। उन्हें नैतिकता के आधार पर पद छोड़ देना चाहिए। आप जनता की राजनीति नहीं बल्कि कुर्सी की राजनीति करते हैं। आपको बता दें की केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना – शिवपुरी लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया लगातार अपने क्षेत्र में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की अदालत ने  22 मार्च को आबकारी नीति मामले में 28 मार्च तक ED की हिरासत में भेज दिया है। ED ने कोर्ट में दावा किया था कि कथित आबकारी घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री होने का फायदा उठाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री की ओर से इस पर सीनियर एडवोकेट अभिषेक सिंघवी का कहना है कि ईडी ने राजनीतिक प्रतिशोध के लिए पीएमएलए के तहत अपने अधिकार का दुरुपयोग किया है।

Related Articles

Back to top button