ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
टेक्नोलॉजी

बॉस हो या गर्लफ्रेंड, किसी का भी इंपोर्टेंट मैसेज नहीं भूलने देगा वॉट्सऐप!

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम कई बार जरूरी चीजें भूल जाते हैं. अगर आप यह भूल जाएं कि घर से निकलते वक्त आपकी मां ने क्या कहा था या बॉस ने आपको क्या काम दिया था या आपको अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किस वक्त डेट पर जाना है, तो कयामत आनी लगभग तय है. जरूरी चीजें भूलने की आदत से बचने में वॉट्सऐप आपकी मदद करेगा. मेटा ने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए एक नया फीचर जारी किया है जिसकी मदद से आप सबसे जरूरी बातें याद रख पाएंगे.

हम जिस फीचर की बात कर रहे हैं उसका नाम है- WhatsApp Pin. ये फीचर वॉट्सऐप पर पहले से मौजूद है, लेकिन कंपनी ने हाल ही में इसे अपडेट किया है. आप किसी भी कॉन्टैक्ट की चैट में जाकर इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप किसी मैसेज को पिन करेंगे तो वो मैसेज चैट में सबसे ऊपर रहता है.

वॉट्सऐप चैट में पिन करें 3 मैसेज

वॉट्सऐप के नए अपडेट के मुताबिक, अब चैट में आप तीन मैसेज को पिन कर सकते हैं. जो भी तीन मैसेज आपको इंपोर्टेंट लगते हैं आप उन्हें पिन कर सकते हैं. इनके बाद पिन किए तीनों मैसेज चैट में सबसे ऊपर नजर आने लगेंगे. जब भी आप इस कॉन्टैक्ट की चैट खोलेंगे तो सबसे ऊपर ये तीन मैसेज दिखेंगे. इस तरह इंपोर्टेंट मैसेज याद रखने में मदद मिलेगी.

वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने नए अपडेट के बारे में जानकारी दी. उन्होंने अपने वॉट्सऐप चैनल के जरिए कहा कि वॉट्सऐप से होने वाली बातचीत (चैट) में आप ज्यादा से ज्यादा तीन मैसेज पिन कर सकते हैं. तीन मैसेज का फीचर रिलीज होने से पहले रिपोर्ट्स में इसकी टेस्टिंग की जानकारी आई थी. हालांकि, अब इस फीचर को आम लोगों के लिए रिलीज कर दिया गया है.

पहले थी इतनी लिमिट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वॉट्सऐप किसी भी चैट में केवल एक मैसेज को पिन करने की इजाजत देता था. इससे आप केवल एक इंपोर्टेंट मैसेज को चैट में सबसे ऊपर सेट कर सकते थे. नया अपडेट आने के बाद आप ज्यादा मैसेज को पिन कर पाएंगे. इससे जरूरी मैसेज आपको ध्यान रहेंगे और गड़बड़ी से भी बचने का मौका मिलेगा.

वॉट्सऐप के हेड विल कैथकार्ट ने भी अपने वॉट्सऐप चैनल पर तीन मैसेज पिन करने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि पिन मैसेज अब बेहतर हो गया है! अब आप हरेक चैट में तीन मैसेज तक पिन कर सकते हैं ताकि आप आसानी से इंपोर्टेंट मैसेज ढूंढ सकें.

मैसेज पिन करने का तरीका

यूजर्स सभी तरह के मैसेज पिन कर सकते हैं, जैसे- लिंक, टेक्स्ट, इमेज, पोल्स आदि. मैसेज पिन करने का तरीका आप यहां पढ़ सकते हैं.

  • किसी कॉन्टैक्ट या ग्रुप की चैट खोलें.
  • जिस मैसेज को आप पिन करना चाहते हैं उसे थोड़ी देर दबाकर रखें.
  • अब तीन डॉट्स वाले ऑप्शन पर टैप करें और Pin ऑप्शन सेलेक्ट करें.
  • इसके बाद टाइम लिमिट सेट करें कि कितने समय तक आप मैसेज को पिन रखना चाहते हैं. (24 घंटे, 7 दिन या 30 दिन)
  • अब Pin ऑप्शन पर टैप करें.

अगर आप वॉट्सऐप के किसी मैसेज को अलग सेक्शन में हमेशा के लिए रखना चाहते हैं तो उसे Star मार्क कर सकते हैं. इससे जब आप चाहें तब स्टार सेक्शन में जाकर स्टार मार्क किए मैसेज को पढ़ सकते हैं.

Related Articles

Back to top button