ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मध्यप्रदेश

बाबा महाकाल की नगरी में एक्टिव हुआ प्रशासन, कर दी बूचड़खानों पर छापेमार कार्रवाई, जब्त किया 60 से 70 किलो अवैध मांस

 उज्जैन। उज्जैन में महाकाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित हो रहे बूच़डखानों पर आज सुबह नगर निगम और पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। यह बूचड़खाने महाकाल मंदिर के आसपास संचालित हो रहे थे जिन पर आज कार्रवाई की गई। कार्यवाही की जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक ने बताया है कि हमें सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली थी कि महाकाल मंदिर के आसपास के क्षेत्र में बूचड़खाने संचालित हो रहे हैं।

सोशल मीडिया की उसे पोस्ट को गंभीरता से लेते हुए हमारे द्वारा आज कार्रवाई की गई है इस कार्रवाई में पुलिस की मदद से हमने महाकाल मंदिर के आसपास चार जगह पर छापे मारे है। इस कार्यवाही में 60 से 70 पाड़े जप्त किए है साथ में बूचड़खाना संचालित करने के उपयोग में आने वाले उपकरणों को भी हमारे द्वारा जब तक किया गया है। साथ ही 60 से 70 किलो अवैध मांस भी जप्त किया है। इसका परीक्षण कर के जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वह करवाई जाएगी।

नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक का कहना है कि काफी समय से हम यह सूचना मिल रही थी कि महाकाल मंदिर के आसपास बूच़डखानों का संचालन हो रहा है वही यह सूचना सोशल मीडिया की पोस्ट के माध्यम से भी मिली थी। आज हमारे द्वारा कार्यवाही करते हुए चार जगह पर छापे मारे गए। इनमें बेगमबाग, कोट मोहल्ला और महाकाल चौराहे पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में 60 से 70 पाडे जप्त किए हैं साथ ही बूचड़खाना संचालित करने की उपयोग में आने वाले उपकरणों को भी हमारे द्वारा जप्त किया गया है। इसके साथ ही 60 से 70 किलो अवैध मांस भी जब तक किया गया है।

Related Articles

Back to top button