ब्रेकिंग
धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे...
मध्यप्रदेश

शिवानी हुई कृष्ण की दीवानी, रचाएंगी भगवान लड्डू गोपाल से विवाह , होली के बाद घर में शुरू हो जाएंगी तैयारियां….

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बन गई है। मीरा जैसी भक्ति में लीन ग्वालियर की मात्र 23 साल की शिवानी लडडू गोपाल के प्रेम की दीवानी होकर अब लड्डू गोपाल के साथ शादी करेंगी। शिवानी ने बताया है कि उसको भगवान कृष्ण सपने में कई बार दिखाई देते हैं। सपने में शिवानी के भगवान कृष्ण आते हैं और कई बार उसकी शादी हुई और विदाई हुई, लेकिन अब हकीकत में उसकी शादी धूमधाम से उन्ही के साथ होने जा रही है। 17 अप्रैल को बड़ी धूमधाम से शिवानी का विवाह होगा और वृंदावन से बारात आएगी 18 अप्रैल को विदाई होगी। वहीं शादी को लेकर शिवानी के परिवार वाले खुश नहीं हैं। शिवानी के परिवार के लोग भी तरह-तरह की बातें कर रहे हैं
पर शिवानी के माता-पिता शिवानी के साथ हैं।

शिवानी ग्वालियर के न्यू बृज विहार कॉलोनी में रहती हैं। शिवानी के पिता रामप्रताप परिहार और माता मीरा परिहार इस विवाह का विरोध जरूर कर रहे हैं। लेकिन बेटी के हठ के आगे वह भी उसे मान्यता देने को मजबूर हैं। शिवानी ने बीकॉम तक शिक्षा ग्रहण की है। शिवानी ने बताया कि लड्डू गोपाल से विवाह करने का सपना उनका बचपन से था। शिवानी ने कहा कि अक्सर लड्डू गोपाल उनके सपने में आते थे और शादी की रस्में होती थीं। जिसे अब वह हकीकत का रूप देने जा रही हैं।

शिवानी को उनकी मां ने, कृष्णा गोपाल की एक पीतल की प्रतिमा भी  लाकर दी है। वो उसे हर पल अपने साथ रखती हैं। शिवानी का कहना है कि उसके इस विवाह से उसके कई रिश्तेदार खुश नहीं हैं। लेकिन उसे किसी से कोई मतलब नहीं है। मीरा ने भी बहुत कुछ छोड़ दिया तो क्या में लड्डू गोपाल के लिए बनावटी रिश्तों को नहीं छोड़ सकती। जिसने मुझे यह जीवन दिया है उसे ही यह जीवन समर्पित करना है।

शिवानी के विवाह का कार्यक्रम 15 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। 18 तारीख को विदाई समारोह है और 17 तारीख को बरात आगमन होगा शिवानी का विवाह ग्वालियर में कैंसर पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर में होगा। यहां पर वृंदावन से बारात आएगी इसके बाद शिवानी के घर पर 250 से ज्यादा लोगों का खाना पीना होगा।

Related Articles

Back to top button