ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

वर्तमान दरों पर प्रापर्टी की रजिस्ट्री कराने छह दिन शेष, सर्वर नहीं दे रहा साथ

भोपाल। नए वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रापर्टी की रजिस्ट्री कराना लोगों के लिए महंगा हो जाएगा। दरअसल एक अप्रैल से नई कलेक्टर गाइडलाइन लागू हो जाएगी, जिससे जिले के 1443 स्थानों पर पांच से 95 प्रतिशत प्रापर्टी की दरें बढ़ जाएंगी। इसी वजह से लोग एक दिन पहले ही देर रात से स्लाट बुक करवा रहे हैं और बड़ी उम्मीद से पंजीयन कार्यालय पहुंच रहे हैं। इतनी मेहनत के बाद भी उनकी प्रापर्टी की रजिस्ट्री समय पर नहीं हो पा रही है। दरअसल अब वर्तमान दरों पर रजिस्ट्री कराने के लिए सिर्फ छह दिन शेष रह गए हैं। वहीं प्रदेशभर में दस्तावेज रजिस्ट्रर्ड किए जा रहे हैं, इसी के चलते सर्वर ठप हो रहा है। इस वजह से लोगों को रजिस्ट्री कराने के लिए एक से दो घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद भी पंजीयन विभाग द्वारा स्थिति सुधारने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पंजीयन विभाग ने शनिवार और रविवार अवकाश के दिन भी कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। लिहाजा शनिवार को शहर के आइएसबीटी, परी बाजार और बैरसिया में रजिस्ट्री का काम सुबह 10 बजे से शुरू हो गया था। 12 बजे तक तो सर्वर सही चला, लेकिन जैसे ही अधिक दस्तावेज का दबाव बना तो सर्वर ठप हो गया। शनिवार को रजिस्ट्री सहित अन्य दस्तावेज रजिस्टर्ड कराने के लिए लगभग 250 से अधिक लोगों ने स्लाट बुक कराए थे, लेकिन इनमें से करीब 110 लोगों का ही काम हो सका। बाकी अन्य को रविवार का समय दिया गया है। अब उनकी प्रापर्टी की रजिस्ट्री एवं दस्तावेज रविवार को रजिस्टर्ड किए जाएंगे।

हर वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में होता है ऐसा

आइएसबीटी स्थित पंजीयन कार्यालय पहुंचे अधिवक्ता संजय कुमार सेन ने बताया कि यह कोई नई बात नहीं हैं। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में सर्वर ठप होने की समस्या हमेशा बनती है, लेकिन इस पर विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता। अब सिर्फ सात दिन का समय बचा हुआ है, लोग अधिक से अधिक संख्या में वर्तमान दरों पर रजिस्ट्री कराने कार्यालय आ रहे हैं। सर्वर में सुधार नहीं होने से उनको परेशान होना पड़ रहा है।

इन दिनों में करवा सकते हैं रजिस्ट्रियां

दिन – तारीख

मंगलवार – 26 मार्च
बुधवार – 27 मार्च
गुरुवार – 28 मार्च
शुक्रवार – 29 मार्च
शनिवार – 30 मार्च
रविवार – 31 मार्च

31 मार्च से पहले रजिस्टर्ड करवाएं दस्तावेज

वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रापर्टी के दस्तावेज रजिस्टर्ड कराने के लिए 30-31 मार्च का इंतजार न करें। जिन दिनों में कार्यालय खुल रहे हैं, उनमें रजिस्ट्री करवा कर भीड़ भाड़ और इंतजार से बचा जा सकता है। अभी सर्वर कुछ समय के लिए धीमा होता है, लेकिन बाद में निरंतर काम जारी रहता है।
– स्वप्नेश शर्मा, वरिष्ठ जिला पंजीयक

Related Articles

Back to top button