ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...
मध्यप्रदेश

30 मार्च को मनाया जाएगा रंगपंचमी का त्योहार

जोगेंद्र सेन. ग्वालियर। चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी का पर्व 30 मार्च, शनिवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि रंग पंचमी का पर्व विशेष तौर पर धूमधाम से मनाते हैं। मान्यताओं के मुताबिक रंग पंचमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इस दिन श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है। इस दौरान कान्हा और राधा जी को रंग अर्पित किया जाता है। कई स्थानों पर इस दिन जुलूस निकाला जाता है और अबीर गुलाल उड़ाया जाता है।

धार्मिक महत्व के मुताबिक, रंग पंचमी के दिन रंगों के प्रयोग से सृष्टि में सकारात्मक ऊर्जा का संवहन होता है। इसी सकारात्मक ऊर्जा में लोगों को देवताओं के स्पर्श की अनुभूति होती है।

  • पंचमी तिथि 29 मार्च को रात 8 बजकर 29 मिनट से चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की तिथि शुरू होगी और 30 मार्च को रात 9 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगी।
  • इसलिए रंग पंचमी का त्योहार 30 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन देवी देवताओं के साथ होली खेलने का मुहूर्त सुबह 7 बजकर 46 मिनट से 9 बजकर 19 मिनट तक है।

रंगपंचमी का महत्व

 

मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण राधा जी के साथ होली खेले थे। यह भी माना जाता है कि इस दिन देवी देवता धरती पर आकर रंग और गुलाल से होली खेलते हैं। इस दिन हवा में उड़ा गुलाल जिस भी व्यक्ति पर आकर गिरता है उसे देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। रंग पंचमी के दिन देवी देवताओं को रंग और गुलाल अपित करने से कुंडली के दोषों से मुक्ति मिल जाती है।

Related Articles

Back to top button