ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
धार्मिक

27 या 28 मार्च किस दिन है भाई दूज? जानिए सही डेट और पूजा का मुहूर्त

 भाइयों के दीर्घायु, सुख, और समृद्धि की कामना के लिए किया जाने वाला भैया दूज का पर्व साल में दो बार आता है. भैया दूज का पर्व होली के कुछ ही दिन बाद और दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है. यह भाइयों और बहनों के बीच प्रेम, साझा किए गए समर्थन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करने का दिन है. यह त्योहार हिन्दू पंचांग में चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दूसरी तिथि को मनाया जाता है, जो भैया दूज, भाई बीज और भाई फोटा नामों से भी जाना जाता है.

यह त्योहार बहनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाती हैं, उन्हें मिठाई खिलाती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. भाई दूज का दिन भाई-बहन के प्यार और बंधन को मजबूती से दिखाने का अवसर भी माना जाता है. यह पर्व विभिन्न रूपों में भारत भर में मनाया जाता है, जिसमें भाई बहनें एक दूसरे को विभिन्न प्रकार के उपहार देते हैं और एक दूसरे साथ प्रसन्नता और खुशी का आनंद लेते हैं.

भाई दूज 2024 शुभ मुहूर्त जानें (Holi Bhai Dooj 2024 Time)

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 26 मार्च 2024 को दोपहर 2 बजकर 55 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन अगले दिन 27 मार्च 2024 को शाम 5 बजकर 6 मिनट पर होगा. इस दिन भाई को टीका करने के लिए दो शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं.

तिलक करने का मुहूर्त 27 मार्च सुबह 10:54 से लेकर दोपहर 12:27 बजे तक

दोपहर का मुहूर्त 27 मार्च दोपहर 03:31 से लेकर शाम 05:04 बजे तक

क्यों मनाया जाता है भाई दूज का पर्व?

भाई दूज भाई बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व है. इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक करने के बाद उन्हें भोजन कराती हैं. मान्यता के अनुसार, ऐसा माना जाता है जो बहन पूरे विधि विधान के साथ भाई को तिलक लगाने के भोजन कराती है उसके जीवन में हमेशा खुशी और सौभाग्य बना रहता है. साथ ही जो भाई इस दिन अपनी बहन का प्यार से आतिथ्य स्वीकार करता है, उसके जीवन में कभी कोई संकट नहीं आता और उसे हर काम में सफलता मिलती है.

Related Articles

Back to top button