ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
राज्य

धर्मशाला सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने होली पर छात्रा को होटल में बुलाया, किया रेप

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शिक्षक के पेशे को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है. धर्मशाला सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शाहपुर कैंपस में एक प्रोफेसर पर स्टूडेंट संग रेप का आरोप लगा है. पीड़ित छात्रा ने 44 वर्षीय आरोपी प्रोफेसर राजिंद्र कुमार के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है. पीड़ित छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है. साथ ही इस मामले में आरोपी प्रोफेसर राजिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए कांगड़ा एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि शाहपुर में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश (CUHP) परिसर में रसायन विज्ञान के 44 वर्षीय प्रोफेसर राजिंदर कुमार पर रेप का केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर आरोपी प्रोफेसर को पकड़ लिया है. उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपी प्रोफेसर को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

होटल में बुलाकर किया छात्रा से रेप

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने आगे कहा कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि होली के दिन रसायन विज्ञान के प्रोफेसर ने उसे प्राइवेट होटल में किसी बहाने मिलने के लिए बुलाया था. तभी उसके संग होटल में प्रोफेसर ने रेप किया. पीड़ित छात्रा धर्मशाला सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शाहपुर कैंपस में पीएचडी की पढ़ाई कर रही है.

घटना के बाद से गुस्साए छात्रों ने अब रखी ये मांग

इस घटना के बाद से धर्मशाला सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शाहपुर कैंपस में छात्रों का गुस्सा कैंपस प्रशासन और आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ है. गुस्साए छात्रों की मांग है आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. उसे जेल भेजने के साथ ही यूनिवर्सिटी से भी प्रोफेसर के पद से हटाया जाए. नाराज छात्रों को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

Related Articles

Back to top button