ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
धार्मिक

आज है होली भाई दूज, जानें टीका करने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

भाई दूज का त्योहार भारत के मुख्य और लोकप्रिय त्योहारों में से एक माना जाता है. यह त्योहार भाई बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है. भाई दूज का यह त्योहार साल में 2 बार मनाया जाता है. एक तो होली के बाद जोकि आज मनाया जा रहा है और दूसरा भाई दूज दिवाली के बाद मनाया जाता है.

इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की प्रार्थना के लिए और उनके सभी दुःख और कष्टों के नाश की कामना के साथ भाइयों का तिलक करती हैं. और भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देते हैं. साथ ही बहनें अपने भाइयों को भोजन अपने घर बुलाकर कराती हैं और भाई अपनी बहन को मिठाई के साथ साथ उपहार भी देते हैं. भाई दूज को भातृ द्वितीया भी कहा जाता है.

होली भाई दूज का शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज यानी 27 मार्च को भाई दूज के दो शुभ मुहूर्त हैं. इन दोनों ही शुभ मुहूर्त पर बहनें अपने भाइयों का तिलक कर सकती हैं.

पहला मुहूर्त : सुबह 10 बजकर 54 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक है.

दूसरा शुभ मुहूर्त : दोपहर 03 बजकर 31 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 04 मिनट तक रहेगा.

आज होली भाई दूज पर ऐसे करें भाई का तिलक

होली भाई दूज के दिन शुभ मुहूर्त का ध्यान जरूर रखना चाहिए. आज के दिन बहनों को सुबह जल्दी उठकर स्नान करके नए स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए. इसके बाद एक धातु की छोटी कटोरी या पात्र में केसर और लाल चंदन का तिलक रखना चाहिए और इस पात्र में चावल के कुछ दाने भी रखने चाहिए.

अब भगवान की पूजा करें और सबसे पहले भगवान गणेश और फिर भगवान विष्णु को तिलक करना चाहिए. दोनों देवताओं का तिलक करने के बाद अपने भाई को पूजा स्थल पर बैठाएं. ध्यान रहे कि भाई को इस तरह से बैठाएं कि उसका चेहरा पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए.

इसके बाद बहन को भाई का केसर और चंदन से तिलक करना चाहिए और फिर चावल अर्पित करने चाहिएं. तिलक करने के बाद भाई को मिठाई या कुछ मीठा खिलाना चाहिए. इसके बाद भाई बहन में जो भी बडा है, उसके पैर छूकर उसका आशीर्वाद लेना चाहिए और एक दूसरे की लम्बी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना करनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button