ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
उत्तरप्रदेश

मुरादाबाद में तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो खंभे से टकराई, 4 की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां हरिद्वार-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. वाहन के परखच्चे हो गए. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने मृतकों के घरवालों को हादसे की सूचना भेजी. सूचना मिलते ही परिजन भी देहरादून से मुरादाबाद पहुंच गए हैं. घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है. सड़क हादसे में तीन महिलाएं और एक युवक की मौत की पुष्टि की गई है.

घरवालों ने बताया

मृतक के परिजन आशुतोष रस्तोगी ने बताया कि मेरे भाई की वाइफ, मेरा भतीजा और उनके साथ चार लोग कल रात देहरादून से मुरादाबाद आ रहे थे. आते समय हादसा हुआ है. इसकी जानकारी सुबह दी गई है. हादसे में मेरी भाभी और भतीजा और दो लोग एक्सपायर हो गए हैं. भतीजी भी हादसे के समय कार में मौजूद थी, जो कि घायल है.उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर रखा है.

कार में सात लोग सवार थे

सड़क हादसे में घायल अतुल रस्तोगी ने बताया कि वह देहरादून से वापस से मुरादाबाद आ रहे थे, तभी रास्ते में ये हादसा हुआ. कार के अंदर सात लोग सवार थे. जानकारी मिलते ही एसपी देहात संदीप कुमार मीणा घायलों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे. हादसे में घायल युवती का उपचार मुरादाबाद जनपद के निजी अस्पताल में चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है.एसपी ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई. सड़क हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button