ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मध्यप्रदेश

इंदौर की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, लाखों का सामान जलकर राख…

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पोलो ग्राउंड इलाके में शनिवार की रात को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद केमिकल से भरा ड्रम फट गया आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल मच गया था।

आग का धुआं काफी दूर तक नजर आ रहा था। आग विशाल इंक एंड केमिकल फैक्ट्री में लगी थी। बताया जा रहा है कि तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। किन कारणों के चलते यह आग लगी है। फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

फैक्ट्री में रखा सामान आग लगने के बाद जलकर राख हो गया है। छुट्टी होने के कारण कोई कर्मचारी फैक्ट्री में मौजूद नहीं था। जेसीबी से आसपास की दीवारों को हटाया गया ताकि आग ज्यादा नहीं फैले।

Related Articles

Back to top button