ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
उत्तरप्रदेश

पिता बना हैवान! पहले 15 साल की मासूम बेटी का काटा गला फिर उठाया ये खौफनाक कदम

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपका दिल दहल जाएगा। जहां बहराइच शहर के मोहल्ला वजीरबाग निवासी एक सफाई कर्मी ने पत्नी के ड्यूटी पर जाते ही अपनी सौतेली बेटी और पुत्र का गला चाकू से काट दिया। इसके बाद अपने गले पर भी चाकू से वार किया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी और एएसपी नगर ने निरीक्षण किया है।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली नगर के मोहल्ला वजीरबाग निवासी पिंकी पत्नी राजा वाल्मीकि सफाई कर्मी है। पिंकी के पति की मौत 8 साल पहले हो चुकी है। जिस पर पिंकी ने जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला मीरगंज निवासी संतोष पुत्र बंशी लाल से विवाह किया है। पिंकी को पहले पति से तीन बच्चे हैं। रविवार सुबह 8 बजे पिंकी सफाई के लिए नगर पालिका ड्यूटी के लिए चली गई। जबकि उसका पति और बच्चे घर पर थे। सुबह 9 बजे पति संतोष ने अपनी सौतेली बेटी रिया उर्फ तानी (15) बेटे पूरन वाल्मीकि पर चाकू से गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे रिया घायल होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद रिया के सौतेले पिता ने अपने गले पर चाकू से वार किया।

दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में सुबह 9.25 बजे भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया। सुबह 11 बजे किशोरी की मौत हो गई। जबकि किशोरी के भाई का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में मौजूद लड़की के मामा रवि का कहना है कि परिवार का मामला है। लेकिन हमला क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं अपने एक बेटे पर पिता ने कोई हमला नहीं किया। इसको लेकर भी सवाल उठ रहा है।

पति की दिमागी हालत ठीक नहीं: पत्नी
उधर घटना की जानकारी मिलने पर एसपी वृंदा शुक्ला, एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा, कोतवाल मनोज कुमार पांडे और सीओ सिटी राजीव सिसोदिया ने मौके पर पहुंच कर जांच की। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के बाद केस दर्ज किया जायेगा। शव पोस्टमार्टम को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सौतेले पिता के हमले में घायल लड़की और उसके भाई को उसके मामा लेकर आए। जिला अस्पताल में डॉक्टर रामेंद्र त्रिपाठी ने इमरजेंसी ओटी में सर्जन डॉक्टर सौरभ अग्रहरी, डॉक्टर रविकांत ईएनटी सर्जन, शिव मदन जेआर सर्जरी, डॉक्टर रंजीत, फार्मसिस्ट विवेक सिंह की टीम ने आपरेशन कर इलाज शुरू हुआ। ट्रीटमेंट होते ही एक घंटे में मौत हो गई। हमले की जानकारी मिलते ही रिया की मां पिंकी जिला अस्पताल पहुंच गई। उसका कहना है कि पति की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उनका इलाज दो साल से चल रहा है। शायद इसी के चलते हमला किया है।

Related Articles

Back to top button