ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मनोरंजन

शाहरुख खान ने बढ़ा दिए एटली के भाव, अल्लू अर्जून की फिल्म के लिए रख दी बड़ी डिमांड!

शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान बनाने के बाद एटली के भाव बढ़ गए हैं. यानी उन्होंने अब निर्देशक के तौर पर अपना मेहनताना बढ़ा दिया है. जवान की बंपर सक्सेस के बाद एटली पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म लगभग कंफर्म हो चुकी है. अब इस बात पर चर्चा हो रही है कि किसे कितने पैसे मिलेंगे.

जवान ने 1050 करोड़ रुपये की छप्परफाड़ कमाई की थी. इस फिल्म में एटली के निर्देशन को खूब पसंद किया गया. उन्होंने जिस तरह से शाहरुख खान को पेश किया, उसे देखते हुए एटली की डिमांड इंडस्ट्री में बढ़ गई. अब एटली ने अपनी फीस बढ़ा दी है. लेटेटस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि एटली ने मेकर्स से फीस के अलावा फिल्म के प्रॉफिट में भी हिस्सा मांग लिया है. इस बारे में एटली की टीम अल्लू अरविंद से बात कर रही है.

फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि एटली फिल्म के लिए फीस कितनी लेने वाले हैं. बता दें कि चर्चा थी कि एटली ने जवान को डायरेक्ट करने के लिए करीब 30 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. ऐसे में अल्लू अर्जुन वाली फिल्म के लिए ये रकम इससे ऊपर जा सकती है. तेलुगु सिनेमा ने अपने सोर्स के हवाले से कहा है कि एटली इस इस फिल्म में प्रोडक्शन पार्टनर के तौर पर सन पिक्चर्स को शामिल कर रहे हैं.

अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 में बिज़ी

आपको बता दें अल्लू अर्जुन फिलहाल सुकुमार के निर्देशन में बन रही पुष्पा 2 में बिज़ी हैं. पुष्पा 2 साल 2021 में आई पुष्पा का दूसरा पार्ट है. इस फिल्म को मेकर्स इसी साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज़ करने वाले हैं. अगर एटली और अल्लू अरविंद के बीच सब कुछ सामान्य रहता है तो पुष्पा 2 के बाद इस फिल्म पर काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Related Articles

Back to top button