ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

भिंड। गर्मी शुरू होते ही बिजली के तारों पर लोड बढ़ना शुरू हो गया है। दो दिन में शार्ट सर्किट से एक फर्नीचर के गोदाम और लोहिया मार्केट में आग लग गई। मार्केट में आग लगने से दो रेडीमेड और एक टेलर की दुकान जल गई है। इससे करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अहम बात है कि सूचना देने के बाद भी नगरपालिका की फायर बिग्रेड समय पर नहीं पहुंच रही है। यही वजह है, कि जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचती है तब तक आग से सब कुछ जल चुका होता है।

जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय श्रेयांश लोहिया की सदर बाजार में मार्केट है। इस मार्केट में अधिकांश रेडीमेड कपड़ों की दुकानें हैं। श्रेयांशी के मुताबिक उनकी मार्केट अमूमन रात साढ़े आठ बजे तक बंद हो जाती है। रविवार को भी मार्केट रात आठ बजे बंद हो गई। करीब साढ़े नौ बजे शार्ट सर्किट से उनकी रेडिमेड कपड़ों की दुकान में आग लग गई। रात में जब दुकान से धुआं उठते हुए देखा तो पहले परिवार के सभी लोगों को बाहर निकाला और तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी।

आग से सात लाख रुपये का नुकसान हुआ

 

लोहिया मार्केट में श्रेयांश लोहिया की रेडीमेड की दुकान में आग लगने से उसमें रखा कपड़े और फर्नीचर पूरी तरह से जलकर राख हाे गया। 32 वर्षीय छोटू अग्रवाल की रेडीमेड कपड़ों की दुकान भी जल गई है। दोनों दुकानों में करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसी मार्केट में स्थित पिंकी चौहान की टेलर की दुकान भी जल गई है। इसमें दो सिलाई मशीन के अलावा ग्राहकों के कपड़े जल गए। श्रेयांश के मुताबिक आग लगने से करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

10 बजे के बाद आई फायर बिग्रेड

 

व्यापारी श्रेयांश के मुताबिक दुकान में धुआं उठता हुआ देखकर उन्होंने सबसे पहले फायर बिग्रेड को कॉल किया। लेकिन फायर बिग्रेड 10 बजे के बाद आई। इस दौरान उन्होंने पड़ोसियों के सहायता से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया था। फायर बिग्रेड जब वहां पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी। इसके बाद फायर बिग्रेड ने बुझी आग पर पानी डालकर अपनी औपचारिकता की और वापस चली गई।

 

दोपहर में लगी थी फर्नीचर के गोदाम में आग

 

रविवार दोपहर करीब तीन बजे लश्कर रोड स्थित सरकारी नंबर एक स्कूल के सामने विमल जैन के फर्नीचर के गोदाम में आग गई थी। इससे गोदाम में रखा करीब साढ़े तीन लाख रुपये का फर्नीचर पूरी तरह से जलकर राख हाे गया था।

 

नपा की छोटी फायर बिग्रेड खराब

 

बता दें, कि शहर का मुख्य बाजार सदर बाजार है। इस बाजार में अधिकांश दुकानों छोटी-छोटी गलियों में हैं। ऐसे में तंग गली में अगर किसी दुकान में आग लगती है तो उसे बुझाने के लिए वहां फायर बिग्रेड नहीं पहुंच पाती है। हालांकि नपा ने करीब सात साल पहले मैजिक वाहन पर तैयार छोटी फायर बिग्रेड मंगवाई थी, जिससे तंग गली में लगी आग आसानी ने बुझाई जा सकती थी। लेकिन कुछ खराबी के कारण छोटी फायर बिग्रेड सालों से बंद पड़ी है। उसे सही कराने के लिए जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button