ब्रेकिंग
लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह... Diljit Dosanjh Concert Threat: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली और अहमदाबाद कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,... Kanganwal Police Chowki Action: कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई के बीच रिहायशी कॉलोनी में चल रहा था वाहन... PGIMER Chandigarh Success: हिमाचल पुलिस के कर्मचारी राकेश को मिला नया जीवन, पीजीआई में सफल लिवर ट्रा... Mansa Devi Temple News: अश्विन मेले से पहले माप-तौल विभाग ने की प्रसाद की दुकानों की जांच, दिए सुरक्... हांसी में अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार: मां की हत्या और आपराधिक गैंग बनाने की थी खौफनाक साज... Nuh Army Recruitment Training: नूंह के युवाओं के लिए नीति आयोग की पहल रंग लाई, सेना भर्ती में 23 युव... पानीपत में लस्सी बेचने वाले पर जानलेवा हमला: बाइक रोककर की गई मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्... Faridabad Encounter: फरीदाबाद में सीनियर एचआर मैनेजर की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में ... Punjab and Haryana High Court: जान-माल पर तुरंत खतरा साबित न होना हथियार लाइसेंस रद्द करने का पर्याप...
मध्यप्रदेश

बड़वानी में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत 11 घायल

बड़वानी (संदीप कुशवाह): सेंधवा से डही जा रही यात्री बस बड़वानी थाना क्षेत्र के ग्राम बालकुआं के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 22 वर्षीय युवती सारिका पिता दिनेश निवासी ग्राम पिसनावल की मौत हो गई है वही करीब 11 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को बड़वानी जिला अस्पताल लाया गया है। घटना की जानकारी लगते ही बड़वानी विधायक और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

बता दें कि बस में करीब 30 लोग सवार थे। घटना सोमवार शाम की बताई गई है। बता दें कि बस क्रमांक एमपी 46 पी-0415 आल इंडिया बस सर्विस की बस सेंधवा से डही जा रही थी। जिसमें करीब 30 यात्री बड़वानी और डही के लिए सवार थे। बस ग्राम बालकुआं में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस की रफ्तार तेज बताई जा रही है। बस पलटने की सूचना जैसे ही शहर कोतवाली थाना को मिली तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य में जुट गई। घायलों को बस से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। जहां घायलों का उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button