ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
व्यापार

PPF अकाउंट होल्डर ध्यान दें, 5 अप्रैल से पहले पूरा कर लें ये काम, वरना हो जाएगा लाखों का नुकसान

अगर आप भी PPF में निवेश करते हैं तो आपके लिए 5 अप्रैल की तारीख बहुत ही अहम है. दरअसल, वित्त वर्ष 2025-25 की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में अगर आप इस फाइनेंशियल ईयर के लिए फाइनेंशियल और टैक्स प्लानिंग करना चाहते हैं तो समय आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है. टैक्स बचाने के लिए वैसे तो बाजार में कई विअकल्प मौजूद हैं, लेकिन PPF को आज भी सेफ इंवेस्टमेंट के तौर पर देखा जाता है. पीपीएफ एक ऐसी स्कीम है, जिसमें आपको टैक्स सेविंग के साथ ही तगड़े ब्याज दर का लाभ भी मिलता है. पीपीएफ स्कीम में 5 अप्रैल की तारीख बहुत अहम है. अगर आप 5 अप्रैल की तारीख को मिस करते हैं तो आपको लाखों का नुकसान हो सकता है. आइए बताते हैं कैसे…

5 अप्रैल क्यों है जरुरी?

अगर आप हर वित्त वर्ष की शुरुआत में 5 अप्रैल तक एकमुश्त पीपीएफ स्कीम में पैसे निवेश करते हैं तो आपको सबसे अधिक ब्याज दर का लाभ मिलता है. पीपीएफ खाते में हर महीने की 5 तारीख के हिसाब से ब्याज का कैलकुलेशन होता है. ऐसे में अगर आप हर वित्त वर्ष की शुरुआत के 5 अप्रैल तक एकमुश्त राशि जमा कर देते हैं तो आपको पूरे महीने के ब्याज का फायदा मिल जाएगा.

ब्याज का कैलकुलेशन

पीपीएफ खाते में सरकार जमा राशि पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज का लाभ दे रही है. अगर कोई व्यक्ति हर महीने की 5 तारीख तक निवेश करता तो उसे जमा राशि पर पूरे ब्याज का लाभ मिलता है. वहीं, 5 तारीख के बाद निवेश करने पर आपको 5 से लेकर 30 तारीख के बीच सबसे कम बैलेंस पर ही आपको ब्याज का लाभ मिलेगा. ऐसे में आपको उस महीने ब्याज का नुकसान हो सकता है.

ऐसे समझें गणित

पीपीएफ कैलकुलेटर के अनुसार, अगर आप इस वित्त वर्ष में 5 अप्रैल तक एकमुश्त 1.50 लाख रुपये तक निवेश करते हैं और यह निवेश आप 15 साल तक जारी रखते हैं तो आपको 15 साल में जमा राशि पर कुल 18.18 लाख रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा. वहीं, अगर आप हर महीने 5 तारीख के बाद पीपीएफ में निवेश करते हैं तो आपको केवल 17.95 लाख रुपये ही ब्याज मिलेगा. ऐसे में आपको 23,188 रुपये ब्याज का नुकसान 15 सालों में हो जाएगा.

Related Articles

Back to top button