ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
बिहार

चिराग के जीजा से लेकर मांझी तक के लिए प्रचार, आज बिहार में पीएम मोदी ऐसे बढ़ाएंगे चुनावी तापमान

लोकसभा चुनाव की सियासी तपिश के बीच पीएम मोदी बिहार के सियासी रण में आज उतर रहे हैं. जुमई सीट से 2024 का पीएम शंखनाद करेंगे. यह सीट चिराग पासवान के खाते में गई है, जहां से इस बार उनके बहनोई अरुण भारती चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में पीएम मोदी जमुई में जनसभा को संबोधित कर चिराग के बहनोई को जिताने की अपील करेंगे. इस तरह बिहार में एनडीए की चुनावी रैलियों की शुरुआत हो रही है. इस बार एनडीए ने क्लीन स्वीप का टारगेट बिहार में रखा है, जिसे हासिल करने के लिए ही पीएम मोदी जमुई से आगाज कर रहे हैं?

बिहार के पहले चरण में जमुई, नवादा, औरंगाबाद और गया सीट पर 19 अप्रैल को चुनाव है. जमुई सीट से एलजेपी (आर) के प्रमुख चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती चुनाव लड़ रहे हैं. पहले ही चरण में गया सीट भी शामिल है, जहां से जीतनराम मांझी चुनाव लड़ रहे हैं. एनडीए के तहत यह सीट मांझी के हिस्से में गई है. औरंगाबाद और नवादा सीट पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है. औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह चुनावी मैदान में है तो नवादा सीट से विवेक ठाकुर किस्मत आजमा रहे हैं.

जमुई से चुनावी हुंकार भरेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत जमुई सीट से कर रहे हैं, जहां से स्व. रामविलास पासवान के दमाद और चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती प्रत्याशी हैं. इस बार प्रधानमंत्री एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार की जीत को सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे. माना जा रहा है कि खैर से पीएम मोदी सिर्फ जमुई ही नहीं, बल्कि पड़ोसी संसदीय क्षेत्र नवादा और गया लोकसभा सीट साधने की कवायद करेंगे. इस तरह पहले चरण की चारो लोकसभा सीट को सियासी संदेश देंगे. जमुई के खैरा प्रखंड स्थित बल्लोपुर मैदान में रैली को पीएम मोदी संबोधित करेंगे और एलजेपी (आर) प्रत्याशी अरुण भारती को जिताने की अपील करेंगे.

जमुई क्या बीजेपी के लिए शुभ रहा है

बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि जमुई की पावन धरती पर पीएम नरेंद्र मोदी बिहार में लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगे. इस बार बिहार की जनता उन्हें 40 में से 40 सीट जिताकर देगी. जमुई को लेकर कहा कि यह स्थल हम लोगों के लिए शुभ रहा है. इस बार उम्मीद है कि पिछला रिकॉर्ड तोड़कर अरुण भारती एनडीए गठबंधन से जीतेंगे. जमुई का बल्लोपुर मैदान बीजेपी के लिए खास माना जाता है. यहीं से पिछले चुनावों में बीजेपी ने विजय की शुरुआत की थी. इस बार भी 2024 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई ही आ रहे हैं.

NDA के पक्ष में माहौल बनाने का प्लान

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की 40 में से 4 सीटों पर 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जिसमें जमुई, गया, औरंगाबाद और नवादा सीट शामिल है. प्रधानमंत्री ने सबसे पहले चुनाव प्रचार के लिए जमुई को चुना है, जिसके संकेत साफ है कि बीजेपी को सिर्फ अपनी ही सीट की चिंता नहीं है बल्कि गठबंधन के सहयोगी दलों की भी फ्रिक है. एनडीए के तहत जमुई सीट चिराग के पास है तो गया सीट मांझी के पास है. बीजेपी इस बात को समझ रही है कि बिहार में सभी 40 सीटें जीतनी है तो उसके लिए सिर्फ अपने कोटे के सीटों को नहीं बल्कि गठबंधन के सहयोगी दलों के हिस्से वाली सीटों को जीतना होगा. इसीलिए पीएम मोदी बिहार में अपने चुनावी अभियान का आगाज जमुई से कर रहे हैं.

सात अप्रैल को नवादा में होंगे पीएम

जमुई की रैली के 72 घंटे बाद ही पीएम मोदी सात अप्रैल को नवादा में चुनावी जनसभा संबोधित करेंगे. नवादा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी के विवेक ठाकुर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा है कि सात अप्रैल को पीएम मोदी नवादा आ रहे हैं. बिहार में हर एक चरण में कम से कम दो रैलियां पीएम मोदी की कराने की रणनीति बीजेपी ने बनाई है, यह रैलियां सिर्फ बीजेपी उम्मीदवार ही नहीं बल्कि गठबंधन के सहयोगी की सीटों पर भी होनी है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए तकरीबन 16 रैलियां संबोधित कर सकते हैं.

पीएम मोदी बिहार में बढ़ाएंगे तापमान

पीएम मोदी का एक महीने में यह तीसरा बिहार दौरा है, जबकि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद उनका यह पहला बिहार दौरा है. इससे पहले 6 मार्च को पीएम मोदी बेतिया आए थे और उन्होंने अपने 25 मिनट के भाषण में लालू यादव का नाम लिए बिना परिवारवाद और जंगलराज पर उनको घेरा था. साथ ही इंडिया गठबंधन पर सवाल खड़े किए थे. इसके अलावा पीएम मोदी ने 2 मार्च को औरंगाबाद और बेगूसराय में भी जनसभा की थी. वहीं, लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पहले जमुई और फिर नवादा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर बिहार के सियासी तामपान को बढ़ाएंगे. माना जा रहा है कि पीएम मोदी जमुई में जनसभा करके विपक्षी गठबंधन को कठघरे में खड़ा करेंगे.

Related Articles

Back to top button