ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...
टेक्नोलॉजी

अब UPI से जमा कर सकेंगे कैश, RBI ने किया बड़ा ऐलान

अगर आप भी कैश डिपॉजिट करने के लिए एटीएम जाते हैं तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, आने वाले समय में कैश डिपॉजिट मशीन में पैसे जमा करने लिए आपको अपने डेबिट या एटीएम कार्ड की जरुरत नहीं पड़ेगी. भारतीय रिजर्व बैंक के शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई जल्दी ही यूपीआई से कैश डिपॉजिट मशीन में पैसे जमा करने की सुविधा को शुरू करने वाला है. गवर्नर ने ये ऐलान मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग के दौरान किया है. फ़िलहाल, एटीएम मशीन से यूपीआई के जरिए कैश निकालने की सुविधा उपलब्ध है. अब आप किसी भी एटीएम पर जाकर कार्डलेस सुविधा का इस्तेमाल करके यूपीआई से कैश निकाल सकते हैं.

कब शुरू होगी सुविधा

आरबीआई ने कैश डिपॉजिट मशीन में पैसे जमा करने की सुविधा जल्द शुरू करने का ऐलान किया है. हालांकि, ये सुविधा कब तक शुरू होगी. इसके लिए कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई है.

आरबीआई के अनुसार, बैंकों की नकदी जमा मशीनों के उपयोग से जहां एक तरफ ग्राहकों की सुविधा बढ़ी है. वहीं, बैंक में नकदी-जमा करने को लेकर दबाव कम हुआ है. अब यूपीआई की लोकप्रियता और स्वीकार्यता को देखते हुए बिना कार्ड के नकद जमा करने की सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया है. इसके अलावा, पीपीआई (प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स) वॉलेट से यूपीआई भुगतान करने के लिए थर्ड पार्टी के यूपीआई ऐप (गूगल पे, फ़ोन पे जैसे ऐप) की अनुमति देने का भी प्रस्ताव किया गया है.

डिजिटल पेमेंट सिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

फिलहाल पीपीआई से यूपीआई भुगतान केवल पीपीआई कार्ड जारी करने वाले की तरफ से उपलब्ध कराई गई वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग करके ही किया जा सकता है. दास ने बयान में कहा, इससे पीपीआई कार्ड धारकों को बैंक खाताधारकों की तरह यूपीआई भुगतान करने में मदद मिलेगी.इससे ग्राहकों के लिए चीजें और आसान होंगी और छोटी राशि के लेन-देन के लिए डिजिटल माध्यमों को बढ़ावा मिलेगा.आरबीआई इन उपायों के बारे में जल्द ही दिशा निर्देश जारी करेगा.

रिटेल निवेशकों के लिए ऐप लाएगा आरबीआई

आरबीआई गवर्नर की ओर से दी गई स्पीच में कहा गया कि आरबीआई रिटेल डायरेक्ट में जल्द ऐप लॉन्च करेगा. इसके जरिए निवेश आसानी से सीधे आरबीआई के साथ सरकारी सिक्योरिटी में निवेश कर सकते हैं. मौजूदा समय में आप आरबीआई पोर्टल के जरिए सीधे सरकारी सिक्योरिटी में निवेश करने के लिए केंद्रीय बैंके के पास अकाउंट खोल सकते हैं.

रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव

आरबीआई की ओर से अप्रैल 2024 की मॉनेटरी पॉलिसी मे रेपो रेट को यथावत 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है. इसके साथ ही एसडीएफ और एमएसएफ को 6.25 प्रतिशत और 6.75 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है. इसके अलावा गवर्नर ने बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है. वित्त वर्ष 2024 में 7.6 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2025 में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है. वित्त वर्ष 2025 में महंगाई दर 4.5 प्रतिशत रह सकती है.

Related Articles

Back to top button