ब्रेकिंग
Andhra Pradesh Shipping News: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में हुआ बड़ा समझौता, 45 हजार रो... Money Management Tips: क्या सिर्फ पैसे बचाना काफी है? समझें परचेजिंग पावर और महंगाई का पूरा खेल Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ...
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर पुलिस ने 12 अवैध पिस्टल के साथ एक आरोपी को पकड़ा ,पूछताछ में उगले कई राज…

बुरहानपुर। : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबीर से मिली सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांगरी गांव में सुनील नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा है। सुनील के पास से पुलिस को दो अवैध पिस्टल मिली थी। जिसके बाद पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपी ने पुलिस को जमीन में गड़ी हुई पिस्टलों के बारे में जानकारी दी। आरोपी ने बताया कि सिकलीगर कमल ने उसे अवैध पिस्टल दी थी।

इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस पचौरी गांव पहुंची और यहां अवैध हथियार की फैक्ट्री पुलिस को मिली है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पचौरी गांव अवैध हथियारों का गढ़ है और यहां से 10 पिस्टल जब्त की गई हैं। आरोपी मास्टरमाइंड कमल अभी फरार है अवैध पिस्टल की कीमत करीब 1 लाख 25 हजार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई में शामिल पुलिस कर्मियों को इनाम भी दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button