ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
मध्यप्रदेश

किसान ने जहर खाकर दी जान, मरने से पहले वीडियो बनाकर इन्हें बताया जिम्मेदार

दतिया.। लांच थाना क्षेत्र के ग्राम जसवंतपुरा में जहर खाकर एक किसान ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उक्त किसान द्वारा एक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भी किया गया है। इस वीडियो में किसान ने पुलिस सहित उसके परिवार के सदस्यों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और झूठी रिपोर्ट कराई जाने की बात कही है। साथ ही अपनी मौत के लिए भी इन सभी को जिम्मेदार ठहराया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम जसवंतपुरा निवासी किसान वीरेंद्र जाटव ने गति 3 अप्रैल को अपने खेत पर सल्फास खा लिया था। वीरेंद्र जाटव की हालत बिगड़ने पर उसके स्वजन उपचार के लिए ग्वालियर ले गए थे, जहां उसने दम तोड़ दिया। जहर खाने से पहले किसान वीरेंद्र ने एक वीडियो भी बनाकर प्रसारित किया था। जिसमें उसने लांच थाना प्रभारी सविता शर्मा और एएसआई वीर सिंह दरोगा पर 25 हजार रुपए लेने के आरोप लगाते हुए अपने परिवार के उत्तम, सरोज, पूजा, सुसीमा, चंद्रभान और राहुल पर झूठी रिपोर्ट कराने की बात भी कही है। मृतक वीरेंद्र जाटव ने अपनी मौत का थाना प्रभारी सहित उक्त छह लोगों को जिम्मेदार बताया है। वीडियो संज्ञान में आते ही मौके पर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button