ब्रेकिंग
तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिग्विजय और कमलनाथ पर जमकर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात…

भोपाल।: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिग्विजय और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ध्वज फहराकर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के संग वंदे मातरम का गान किया। प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर भी जमकर निशाना साधा।

डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह हार का डर ही है। जिसके चलते एक तरफ दिग्विजय सिंह पद यात्रा पर निकल पड़े हैं ,तो वहीं दूसरी तरफ कमलनाथ ने तो मैदान ही छोड़ दिया है । डॉ मोहन यादव ने कहा इस देश में लंबे समय तक कांग्रेस ने राज किया, लेकिन महिलाओं ,युवाओं, किसानों, दलित और आदिवासियों के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं किया। अगर इन तमाम वर्गों के लिए किसी ने कुछ किया है, तो वह है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार ने हर वर्ग के लिए जनहितैसी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। और आज हम चुनाव की चौखट पर खड़े हैं।

तो यह हम सब का दायित्व है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चलाई हुई हर जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश के हर एक घर तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि काँग्रेस ने कभी सन्तों का सम्मान नही किया लेकिन भारतीय जनता पार्टी सन्तों को भी राज्यसभा भेज रही है। डॉ मोहन यादव ने कहा कि एक – एक कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए मैदान पर पूरी ताकत के साथ लगना है।

Related Articles

Back to top button