ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मध्यप्रदेश

जबलपुर: पीएम मोदी के दौरे से पहले पानी की बौछार कर हटाया मधुमक्खी का छत्‍ता, रोड धुलाई, डिवाइडर पुतवाए

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को कंटगा चौक से छोटीलाइन फाटक तक रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर जहां शासन-प्रशासन ने दो दिन पहले ही व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थीं। वहीं नगर निगम ने भी पूरी ताकत झाेंक दी है। शनिवार को भी नगर निगम की टीम सफाई सफाई व अन्य र्का में जुटी रही। शनिवार को निगमायुक्त प्रीति यादव भी तैयारियों का जायजा लेती रही। इसी दौरान कटंगा चौक के समीप एक ऊंची इमारत पर मधुमक्खी का छाता नजर आया। पीएम मोदी के रोड शो को देखते हुए आनन-फानन में मधुमक्खी का छाता भी हटा दिया गया। नगर निगम के दमकल कर्मियों ने वाटर बाउजर के जरिये पानी की बौछार कर ऊंची इमारत में लगे मधुमक्खी के छत्‍ते को हटा दिया। इसी तरह सड़कों की मरम्मत और धुलाई भी कराई गई। दीवार व रोड डिवाइडर में भी पुट्टी व रंग-रोगन कराया गया।

पेड़ों की कटाई, झूलते बिजली के तारों को हटाया

नगर निगम के प्रकाश विभाग ने जहां कटंगा से छोटीलाइन फाटक के तक तक झूलते बिजली की तारों को व्यवस्थित कर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर किया वहीं निगम के उद्यान विभाग ने आवागमन में बाधक बनी पेड़ों की टहनियों को देखते हुए पेड़ की कटाई-छंटाई भी करवा दी। निगमायुक्त ने प्रस्तावित रोड शो के पूरे मार्ग का निरीक्षण व्यवस्थाओं का अवलोकन करती रहीं। इस अवसर पर अपर आयुक्त वीएन बाजपेई, मनोज श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, अधीक्षण यंत्री अजय शर्मा, कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह, नवीन लोनारे आदि भी देर रात तक व्यवस्थाआें में जुटे रहे।

Related Articles

Back to top button