ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मध्यप्रदेश

प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचीं भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी, संत बोले- लोगों की मांगों को पूरा करने का प्रयास करें

मथुरा: भारतीय जनता पार्टी की मथुरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी शनिवार को प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचीं। तीसरी बार मथुरा से चुनाव लड़ रहीं हेमा मालिनी ने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान महाराज ने भी उन्हें कई सुझाव भी दिए। इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने हेमा मालिनी से कहा कि हमारे ब्रजमंडल की सेवा में आप हैं, हमारे प्रभु पर आश्रित हैं। आप भक्ति करती हैं, आपने तिलक भी लगा रखा है। जहां कर्तव्य की शिक्षा देने वाले सर्व लोक महेश्वर श्री कृष्ण हैं, वहां विजयश्री है।

महाराज ने हेमा मालिनी से कहा कि आप पर संतों का सानिध्य रहता ही है। भागवत चरणों का आश्रय है ही तो लौकिक विजय के पार आप आलौकिक विजय भी प्राप्त कर सकती हैं। संसार की विजय उनके चरण चूमती है जो भगवान के आश्रित रहते हैं। आप 10 वर्ष से विजय प्राप्त कर रहीं हैं। आगे के लिए भी आप उत्साह बनाए रखें। इस पर हेमा मालिनी ने कहा कि मैं आगे और अच्छा करूंगी।

प्रेमानंद महाराज ने हेमा मालिनी से कहा कि जिस तरह से आप मेरे से मिल रहीं हैं। इसी तरह से आपको संगोष्ठियां करनी चाहिए. इस तरह से समाज में मिले कि आप उनके संरक्षक हैं। आप छोटी से छोटी सभाओं में जाएं। समाज के लोगों की मांगों को पूरा करने का प्रयास करें। हमें चिंता नहीं करनी चाहिए, हमें अपने कदम इतने पर ही नहीं रोकने हैं, हम और भी आगे बढ़ सकते हैं। समाज प्रियता बढ़ेगी तो हम आगे बढ़ेंगे।

Related Articles

Back to top button