ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
राज्य

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी वैन; 8 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. जिले के बेतालघाट विकासखंड के ऊंचाकोट इलाके में सोमवार देर रात पिकअप वैन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे में जान गंवाने वालों में से एक नेपाली श्रमिक भी था. वैन के खाई में गिरते ही घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने हादसे वाली जगह पहुंच कर पुलिस को को मामले की जानकार दी.

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. देर रात ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. अंधेरा होने के चलते राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. रात में गहरी खाईं से शवों को निकालने में टीम को परेशानी हो रही थी. पुलिस टीम और प्रशासन ने मंगलवार तड़के गहरी खाई में से शवों को बाहर निकाला गया.

इन लोगों की हादसे में गई जान

पुलिस की टीम द्वारा मृतकों की पहचान की गई है. पुलिस ने मृतकों की पहचान करते हुए बताया कि 50 वर्षीय विशराम चौधरी, 45 वर्षीय धीरज, 40 वर्षीय अन्तराम चौधरी, 38 वर्षीय विनोद चौधरी, 55 वर्षीय उदय राम चौधरी, 45 वर्षीय तिलक चौधरी, 60 वर्षीय गोपाल बसनियत और राजेंद्र कुमार की हादसे में जान गई है.

घायलों का दूसरे अस्पताल में किया गया रेफर

साथ ही पुलिस ने बताया कि इस हादसे में शांति चौधरी, छोटू चौधरी और प्रेम बहादुर गंभीर रुप से घायल हुए हैं. साथ ही पुलिस ने बताया कि इस हादसे में शांति चौधरी, छोटू चौधरी और प्रेम बहादुर गंभीर रुप से घायल हुए हैं. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में इलाज के लिए भेजा गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया. सड़क हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई है.

Related Articles

Back to top button