ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
राज्य

शराब घोटाला: गवाहों को मारपीट कर सरकारी गवाह बनाया, आम आदमी पार्टी का बड़ा आरोप

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सौरभ ने कहा कि वो हाई कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम वो पार्टी नहीं जो कोर्ट के फैसलों को बदल दें.

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है, वो हमें न्याय देंगे. अगर हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. ये पूरा मामला मनी लॉन्ड्रिंग का नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा षड्यंत्र है. सीएम केजरीवाल की दिल्ली और पंजाब की सरकार को खत्म करने का एक षड्यंत्र रचा गया है. किसी भी जगह पर ED या CBI को गैरकानूनी तरह से एक भी रुपये की हेरफेर नहीं मिली है.

गवाहों पर बनाया जा रहा दबाव

आप नेता ने यह भी आरोप लगाए कि गवाहों पर दबाव बनाया गया है. उनको मारा-पीटा गया. गवाहों को अपना बयान बदलने के लिए दबाव बनाया गया है. बार-बार कोर्ट की सुनवाई में भी ये बात सामने आई है. गवाहों से यह कहा गया कि उन्होंने जो पुराने बयान दिए हैं वो बदल दें और वही गवाही दें जो केंद्र सरकार या ईडी कह रही है.

चंदन रेड्डी की याचिका का जिक्र

चंदन रेड्डी पर अपना बयान बदलने के लिए भी दबाव बनाया गया. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रेड्डी ने हाई कोर्ट में इसको लेकर एक रिट भी डाली गई है. इस याचिका में रेड्डी ने कहा कि उन्हें बयान बदलने के लिए जोर दिया गया था. साथ ही उन्हें मारा-पीटा गया है. अरुण पिल्लई पर भी बयान बदलने के लिए दबाव बनाया गया है. आज जो फैसला हाई कोर्ट का आया है, हम उसका सम्मान करते हैं. लेकिन हम इस फैसले से संतुष्ट नहीं है.

Related Articles

Back to top button