ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मध्यप्रदेश

मादक पदार्थों के तस्कर का साथी भी फरार, आरोपित बेकरी का करता है संचालन

 उज्जैन। चिमनगंज पुलिस ने बीते दिनों मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो गिरोह के चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। राजीव नगर मैदान से 307 ग्राम एमडी ड्रग के साथ एक बदमाश को भी पकड़ा था। इसी ने उज्जैन में ही बेकरी संचालित करने वाले एक साथी का नाम भी बताया था। दोनों मुंबई के अंधेरी में रहने वाले तस्कर से एमडी ड्रग लेकर आए थे। गुरुवार को पुलिस मुंबई गई थी, जहां से वह खाली हाथ लौटी है।

बता दें कि चिमनगंज पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर राजीव नगर स्थित मैदान में कार एमपी 13 सीई 3785 में एमडी ड्रग लेकर उसे बेचने के लिए खड़े शमशीर मुल्तानी पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी मोहन नगर को गिरफ्तार किया था। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने 307 ग्राम एमडी ड्रग बरामद किया है।

आरोपित से पूछताछ में मिली थी ये जानकारी
आरोपित के पास से दो मोबाइल भी जब्त किए थे। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह एक माह पूर्व अपने साथी शोएब के साथ मुंबई गया था। शोएब उज्जैन में तोपखाना क्षेत्र में बेकरी का संचालन करता है। दोनों मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में बाबा नामक तस्कर से एमडी ड्रग लेकर आए थे। जिसे उज्जैन में बेचना था।
एक आरोपित रिमांड पर
आरोपित शमशीर 12 अप्रैल तक रिमांड पर है। जबकि पुलिस पुलिस बाबा की तलाश में मुंबई गई थी। यहां आरोपित ड्रग सप्लायर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। पुलिस शमशीर के साथी शोएब की तलाश में भी कई जगह छापेमारी कर रही है। हालांकि वह पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है।
36 ग्राम ब्राउन शुगर व तीन मोबाइल जब्‍त
रविवार को ही पुलिस ने कानीपुरा मल्टी के समीप से दीपक पुत्र प्यारेलाल निवासी मोहन नगर हाल मुकाम निवासी तिरुपति धाम एक्सटेंशन, विवेक पुत्र सुनील निवासी नंदा नगर इंदौर एवं चेतन पुत्र देवीशंकर निवासी अमृत पैलेस निपानिया इंदौर हाल मुकाम आगर नाका को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 36 ग्राम ब्राउन शुगर व तीन मोबाइल जब्त किए थे।
हिस्‍ट्रीशीटर बदमाश है आरोपित
आरोपित दीपक चिमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। वह वर्ष 2000 से अपराध कर रहा है। उसके खिलाफ कुल 42 मामले दर्ज हैं। उसे पूर्व में जिलाबदर किया जा चुका है। तीन माह पूर्व ही जेल से वह जमानत पर छूटा था। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि शिकारी गली निवासी शेरू नामक बदमाश ने उन्हें ब्राउन शुगर सप्लाय की थी। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। हालांकि वह भी पुलिस गिरफ्त से दूर है।
पुलिस को शेरू की तलाश
पुलिस का कहना है कि शेरू के मिलने के बाद यह पता लगेगा कि वह कहां से ब्राउन शुगर लेकर आता था। पुलिस तीनों आरोपितों का पुलिस रिमांड खत्म होने पर कोर्ट ने तीनों को जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपित दीपक राय के खिलाफ 42 केस दर्ज हैं। इस कारण उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की जा रही है।
ड्रग पेडलर ही गिरफ्त में, सप्लायर हाथ नहीं आए
बता दें कि शहर में लगातार मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हो रही है। मगर अब तक पुलिस केवल ड्रग पेडलरों को ही गिरफ्तार कर सकी है। एक भी सप्लायर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस को अब तक ड्रग पेडलरों से पूछताछ में पता चला है कि मंदसौर, नीमच के अलावा राजस्थान के प्रतापगढ़, छोटी सादडी, बड़ी सादडी तथा डग, बडौद से लगे गांवों से भी उज्जैन जिले में मादक पदार्थ सप्लाय किए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button