ब्रेकिंग
खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500...
मध्यप्रदेश

आतिशबाजी की चिंगारी खेत में पहुंची, आग बुझाने के लिए दौड़े बराती बगैर मुंडेर के कुएं में गिरे, एक की मौत

, रतलाम। सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसा डाबर में बरात में पटाखे फोड़ने के दौरान चिंगारी पास में स्थित खेत में रखे घास के पुलों में जाकर गिरी और उनमें आग लग गई। बरात में शामिल एक युवक आग बुझाने के लिए दौड़ा तो अंधेरा होने से उसे बगैर मुंडेर का कुआं दिेखाई नहीं दिया और वह कुएं में जा गिरा।

इसी बीच खबर फैली की दो युवक कुएं में गिरे हैं। पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा एक युवक को निकाल लिया। उसका मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। रात 11 बजे तक पता नहीं चल पाया था कि वह कुएं में गिरा है या नहीं।

जानकारी के अनुसार शनिवार को पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ोदा से बरात भैंसा डाबर आई थी। रात करीब आठ बजे मचून रो़ड पर बरात निकल रही थी। तभी पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी बीच पटाखे की चिंगारी उड़कर पास में स्थित एक खेत में रखे घास के पुलों में जा गिरी। इससे वहां आग लग गई।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आग न बढ़ जाए यह सोचकर 24 वर्षीय अजय पुत्र बापूलाल निवासी ग्राम बड़ौदा व 24 वर्षीय विनोद पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम चौरासी बड़ायला दौड़कर आग बुझाने के लिए खेत में गए। तभी वे करीब 20 फीट गहरे बगैर मुंडेर के कुएं में गिर गए।

शोरगुल होने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा पुलिस को सूचना दी गई। सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान व अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों की मदद से रस्सी के माध्यम से कुएं में गिरे अजय को बाहर निकाला गया। अचैत होने से वह कोई जानकारी नहीं दे पाया। उसे अस्पताल भिजवाया गया है। थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि विनोद कहीं दिखाई नहीं दिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button