ब्रेकिंग
पलामू के नावाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत और एक घायल डाल्टनगंज के नामकरण वाले ब्रिटिश अधिकारी के वंशज पहुंचे झारखंड, लातेहार और पलामू का किया दौरा झारखंड के 26 वर्षों के सफर में स्वास्थ्य सेवाओं का विकास, सदर अस्पताल से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बदली... भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर निकाली जा रही ऐतिहासिक जनजातीय गौरव पदयात्रा देशभर में मॉडल और पुरस्कारों से सम्मानित रांची सदर अस्पताल में बुनियादी दवाओं का अकाल छठ महापर्व में गन्ने का विशेष महत्व और इस बार कीमतों में 25 फीसदी तक की भारी बढ़ोतरी जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ
विदेश

पूरी दुनिया में हलचल मचाने वाले ईरान के हमले से इजराइल को कितना नुकसान हुआ?

इजराइल पर हुए हमले को करीब 48 घंटे बीत चुके हैं. रविवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर मिसाइल और ड्रोन हमलों से चमक रहे इजराइली आसमान की तस्वीरें वायरल होती रहीं, अब इस हमले में इजराइल को हुए नुकसान की खबरें भी सामने आने लगी हैं. एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने ABC न्यूज को बताया कि लगभग 9 ईरानी मिसाइल को इजराइल का एयर डिफेंस सिस्टम रोक नहीं पाया है, जिसकी वजह से इजराइल को खासा नुकसान झेलना पड़ा है.

उन्होंने आगे कहा कि पांच बैलिस्टिक मिसाइलों ने ‘नेवातिम एयर बेस’ पर हमला किया जिससे सी-130 परिवहन विमान, एक रनवे और स्टोरेज सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा चार बैलिस्टिक मिसाइल और नेवातिम एयर बेस पर गिरे जिन्होंने बेस के इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया है.

ईरान और उसके अलायंस को चेतावनी

शनिवार शाम को ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बयान दिया कि उसने सीरिया में ईरानी दूतावास के खिलाफ जवाबी प्रतिक्रिया में इजरायल के ठिकानों को दर्जनों ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया है. इसके साथ ही हमले के बाद ईरान ने इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा कि इस हमले का जवाब दिया गया तो दूसरा हमला इससे कहीं ज्यादा खतरनाक होगा और हमारा निशाना इजराइल को समर्थन देने वाले देश भी होंगे.

ईरान ने अपने दूतावास पर हुए हमले के बाद ये हमले कर इजराइल और पूरी दुनिया को अपनी ताकत का अनुभव कराया है कि वे अपने देश से सीधे इजराइल पर हमला कर सकता है. बता दें कि सद्दाम हुसैन के शासन में इराक के इजराइल पर हमले के बाद ये पहला हमला है जो किसी देश द्वारा इजराइल पर सीधे तौर पर किया गया है.

99 फीसदी मिसाइलों को किया नष्ट

हमले के बाद IDF ने बयान दिया कि ईरान की ओर से दागे गए 99 फीसदी मिसाइल और ड्रोन को उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया है. इजराइल ने अभी तक अपने किसी अधिकारिक बयान में किसी बड़े नुकसान की पुष्टी नहीं कि है. लेकिन इजराइल के प्रधानमंत्री को मिसाइल प्रूफ घर में शिफ्ट कर दिया गया है और देश के एयर डिफेंस सिस्टम को और मजबूत किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button