ब्रेकिंग
Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग... Haryana Politics News: राव इंद्रजीत सिंह ने अहीरवाल समाज से की एकजुट रहने की अपील, शहीदी दिवस पर कार... Jind Swine Flu News: जींद में स्वाइन फ्लू से सरकारी कर्मचारी की मौत, दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य व... Innovative Farmers Meet Ladwa: मुख्यमंत्री ने किसानों को दिए खेती के टिप्स, प्राकृतिक खेती और पराली ... Panchkula Ration Depot Meeting: मंत्री राजेश नागर का ऐलान, डिपोधारकों को अब 1 किलो के पैकेट में मिले... Delhi News Astha Kunj Park: एलएलबी छात्र ने मिटाए थे गैंगरेप के सबूत, कालकाजी मामले में नए खुलासे Kalkaji Gangrape Investigation Update: आसिफ और उसके साथियों ने मिटाए थे सबूत, पार्क की सुरक्षा व्यवस... IMD Weather Update 24 September: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों ... Bhopal Murder News: भोपाल में चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या; जहर खाने की झूठी कहानी गढ़ी,... Raipur Child Kidnapping News: गुढ़ियारी में 1 साल के बच्चे का अपहरण; कमर में बांधकर बाइक से भागा आरो...
मध्यप्रदेश

किसान की बेटी का यूपीएससी में चयन, लक्ष्य के लिए बनाई इंटरनेट मीडिया से दूरी

 खातेगांव । यूपीएससी परीक्षा के परिणाम में खातेगांव तहसील के गांव कवलासा के किसान महेश भादू की बेटी तनु भादू (जाट) ने 450वीं रैंक हासिल की है। तनु ने बताया काॅलेज की पढ़ाई के साथसाथ वे यूपीएससी की तैयारी करती रही।

उन्‍होंने बताया कि लक्ष्‍य से भटकूं नहीं इसलिए इंटरनेट मीडिया से दूरी बनाई क्योंकि वो मन को एकाग्र नहीं होने देता है। तनु के अनुसार – मैं दिन में लगभग 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी। अपने दोस्तों, परिवारवालों व रिश्तेदारों से भी बहुत कम मिलती थी। मेरे परिवार ने भी मेरे इस निर्णय का सम्मान करते हुए मेरा पूरा सहयोग किया मुझे कभी किसी चीज के लिए मना नहीं किया गया।

तनु ने बताया कि वे 5 साल से यूपीएससी तैयारी कर रही थीं। 2022 में पहला इंटरव्यू दिया था जिसमें 14 नंबर कम होने की वजह चयन नहीं हुआ। पहली कोशिश नाकाम होने से निराश नहीं होकर दोगुने जोश से तैयारियां शुरू की और सफलता मिली।

उनकी सफलता पर कवलासा में देर रात तक जश्न का माहौल रहा। रात में ग्रामवासियों ने गांव में डीजे के साथ रैली निकाली। कार पर सवार तनु का पुष्पवर्षा कर, पुष्पमाला पहनाकर साफा बांधकर सम्मान किया। विधायक आशीष शर्मा ने भी तनु के घर जाकर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button