ब्रेकिंग
Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स... Jharkhand Central Agency News: ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अ... Eastern Railway Cancellation List: कटावरोधी कार्य के चलते 39 पैसेंजर और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द...
दिल्ली/NCR

मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने ED को भी स्टेटस रिपोर्ट में देरी पर लगाई फटकार

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच की स्टेटस रिपोर्ट में देरी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय के वकील को फटकार लगाई साथ ही मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को भी बढ़ा दिया है. कोर्ट ने ईडी के वकील से पूछा कि अभी तक दस्तावेजों की जांच पूरी क्यों नहीं हुई है? अभी और कितना समय लगेगा? इसके बाद ईडी के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि दस्तावेजों की जांच के लिए अभी एक महीने का समय और लगेगा. वहीं आरोपियों के वकील ने कहा कि हम अपनी तरफ से पूरा सहयोग कर रहे हैं, जांच एजेंसी को भी दस्तावेजों की जांच में सहयोग करना चाहिए.

कोर्ट में ईडी ने कहा कि आरोपियों ने अब तक 90 फीसदी दस्तावेजों की जांच कर ली है, जिन दस्तावेजों की जांच अभी नहीं की गई है, उसकी लिस्ट हमको दे दें. ईडी ने कहा कि 400 डिजिटल डिवाइस हैं जिसकी कॉपी सबको देना संभव नहीं है, इसलिए आरोपी को डिजिटल डिवाइस की जांच ईडी मुख्यालय आकर करना होगा. जिसके बाद आरोपियों के वकील ने कहा कि अभी 90 फीसदी दस्तावेजों की जांच नहीं हुई है, बहुत से दस्तावेज अभी जांच के लिए बचे हुए हैं.

मनीष सिसोदिया को राहत नहीं

मामले में सुनवाई के लिए आप सांसद संजय सिंह और तिहाड़ जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े लेकिन मनीष सिसोदिया को राहत नहीं मिल सकी. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया है. इससे पहले कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की हिरासत अवधि 18 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी थी. जिसके बाद सिसोदिया के वकील ने आरोप लगाया था कि मामले की सुनवाई में देरी की जा रही है.

आज सुनवाई के दौरान कोर्ट के संज्ञान में यह भी लाया गया कि संजय सिंह के करीबी कहे जाने वाले सर्वेश मिश्रा को ईडी ने दस्तावेज में सर्वेश गुप्ता बताया है. संजय सिंह के मामले में भी ईडी ने माना था कि राहुल सिंह की जगह संजय सिंह का नाम गलती से लिख दिया गया था.

26 अप्रैल को होगी मामले की सुनवाई

राउज एवेन्यू कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई अब 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे होगी. ईडी का आरोप है कि दिल्ली में शराब नीति को लागू करने में भ्रष्टाचार हुआ है. और इसी सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं. कोर्ट से भी उनको राहत नहीं मिल सकी है. अरविंद केजरीवाल की हिरासत अवधि 23 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है.

तिहाड़ में बंद हैं केजरीवाल और सिसोदिया

अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री शराब घोटाले में गिरफ्तारी को बीजेपी की साजिश बता रहे हैं. दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने लगातार प्रेस कांफ्रेंस करके इसे साजिश करार दिया है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली में आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button