ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
व्यापार

कहां जाता है LIC में जमा किया हुआ आपका पैसा, ये है पूरी डिटेल

एलआईसी एक ऐसा नाम है, जिसके बारे में गांव से लेकर शहर तक सभी लोग जानते हैं. कुछ लोग इस कंपनी का इंश्योरेंस प्लान खरीदते हैं तो कई इसके शेयर में पैसा लगाकर अच्छा रिटर्न बनाते हैं. सोचने वाली बात यह है कि जब ग्राहक इस कंपनी का इंश्योरेंस खरीदते होंगे तो वह उन पैसों का क्या करती होगी? क्योंकि मैच्योरिटी के बाद LIC अपने निवेशक को बड़ा अमाउंट भी देती है. यह उस स्कीम पर निर्भर होता है कि कितना पैसा मैच्योरिटी पर मिलेगा. आइए समझते हैं कि LIC में जमा किया हुआ पैसा कहां जाता है?

यहां जाता है आपका पैसा

पिछले साल की एक मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी ने कुल निवेशित रकम की 67 फीसदी हिस्सेदारी को बॉन्ड्स में लगाया हुआ है. करीब 4.7 लाख करोड़ रुपए इक्विटी शेयर्स में निवेश की गई है. 1 लाख करोड़ के करीब रुपए अलग अलग इन्वेस्टमेंट प्रॉपर्टीज में भी लगाई गई है. बाकी की रकम म्युचुअल फंड्स, सब्सिडियरीज और दूसरे डेट सिक्योरिटीज में निवेश किया गया है. कंपनी इन पैसों का इस्तेमाल कई बार किसी कंपनी की हिस्सेदारी खरीदने में भी करती है.

कितना बड़ा है नेटवर्क

लाइफ इंश्योरेंस कार्पोरेशन के पास एक लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं. वहीं एजेंट्स की बात की जाए तो यह संख्या 13 लाख के पार है, जो भारत में सभी बीमा एजेंटों का 55% है. केवल पॉलिसीज की बात की जाए तो एलआईसी एंडोमेंट, टर्म इंश्योरेंस, चिल्ड्रेन, पेंशन, माइक्रो इंश्योरेंस के तहत करीब 28-29 करोड़ की पॉलिसीज मार्केट में है. 31 दिसंबर 2023 तक भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की बाजार हिस्सेदारी 58.9% है, जो एक साल पहले 65.4% थी.

LIC का ये प्लान दे रहा इनडायरेक्ट निवेश का मौका

एलआईसी का इंडेक्स प्लस यूनिट लिंक्ड प्लान एक रेगुलर प्रीमियम पर बेस्ड पर्सनल लाइफ इंश्योरेंस प्लान है. जब तक यह प्लान चालू रहता है तब तक निवेशक को सेविंग्स का भी मौका मिलता है. इसके सिंगल निवेश स्कीम में दो ऑप्शन मिलते हैं, जो फ्लेक्सी ग्रोथ फंड और फ्लेक्सी स्मार्ट ग्रोथ फंड हैं. इसमें लगाया आपका पैसा इनडायरेक्ट तौर पर मार्केट में ही जाता है.

Related Articles

Back to top button