ब्रेकिंग
Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग...
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा में वोटिंग के बीच आपस में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता, जमकर चली लाठियां

भोपाल: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 6 संसदीय सीटों पर आज सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरु हो गया। नकस्ल प्रभावित बालाघाट समेत सभी सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है। 6 सीटों में छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, शहडोल और सीधी में मतदान हो रहा है। शहडोल कांग्रेस प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्को ने परिवार के साथ मतदान किया है। कांग्रेस प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्को ने कहा कि शहडोल की जनता मताधिकार के प्रति जागरूक है। शहडोल में इस बार परिवर्तन होगा। यह मैं नहीं कह रहा दिख रहा है।

लाइव अपडेट…

छिंदवाड़ा में वोटिंग के दौरान कांग्रेस भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, कुर्सी ,लठ से मारते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। शहर के वार्ड नं 25 राजपाल चौक की घटना है।

लोकसभा चुनाव के बीच पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पंजाब केसरी से एक्सक्लूसिव चर्चा करते हुए कहा कि इन 6 सीटों में से चार सीटों पर कांग्रेस विजय होने जा रही है। पटवारी ने कहा कि इस बार मोदी जी की कोई गारंटी काम आने वाली नहीं है। साथ ही पटवारी ने यह भी कहा कि इस बार जनता हमारे साथ है और यह चुनाव परिणाम आने के बाद साफ हो जाएगा।

छिंदवाड़ा: दूल्हा दुर्गेश ढाकरिया बारात लेकर राहीवाडा ब्याहने आया था। यहां रात में विद्या ढाकरिया के साथ विवाह हुआ। वहीं पूरी रात विवाह के कार्यक्रम चलने के बाद विदाई से पहले सुबह 7:30 बजे दुल्हन ने राहीवाडा में मतदान किया और दूल्हे ने मंडप से सीधे जाकर बूथ क्रमांक 223 रजोला में अपने वोट डाला। साथ ही दोनों ने लोगों से मतदान करने की अपील की।

मंडला के गांव गोटेगांव खेड़ा में दुल्हन पूजा मेहरा ने विदाई के पहले मतदान केंद्र जाकर वोट डाला। दूल्हा बने योगेश ने बताया कि पूजा की ख्वाहिश थी कि विदाई से पहले वह अपने मत का प्रयोग करेगी।

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में नेटवर्क और पानी की समस्या को लेकर रुका मतदान, सुबह 7 बजे से 9.15 तक मतदान केंद्र में नही पहुंचे मतदान करने ग्रामीण,कुसमी आदिवासी अंचल में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से मतदान करने की हो रही मान मनौती। मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर मेडरा गांव के मतदान केंद्र का मामला।

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में  विधानसभा क्षेत्र- 77 में  91 वर्षीय मतदाता रामलाल गुप्ता और 84 वर्षीय वृद्ध महिला हिरमानिया गर्ग ने मतदान केंद्र पहुंचकर किया मतदान। होम वोटिंग के स्थान पर मतदान केंद्र में पहुंचकर किया मतदान…

भाजपा के बागी गोंडवाना पार्टी सीधी से लोकसभा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह ने गृह ग्राम दूआरा में मतदान किया।

 

Related Articles

Back to top button