ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...
उत्तरप्रदेश

बीजेपी का पहला दिन रहा फ्लॉप…गौतम बुद्ध नगर की सभा में अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के पहले दिन की वोटिंग पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी का पहला दिन ही फ्लॉप हो गया है. शुक्रवार को पहले चरण के चुनाव में इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार जीतेंगे और लोगों ने गठबंधन उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया है. उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी राज में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है, जिसके कारण वे आत्महत्या कर रहे हैं.

उन्होंने युवाओं से रोजगार का वादा करते हुए कहा, ”प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद फिरोजाबाद की एक बेटी ने आत्महत्या कर ली थी. बता दें कि शुक्रवार को देश के 102 लोकसभा केंद्रों पर मतदान हुआ है. इनमें उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान हुए हैं.

बीजेपी का पहले दिन रहा फ्लॉप शो

उन्होंने कहा कि बीजेपी की कहानी किसी को पसंद नहीं आ रही है. बीजेपी के डायलॉग किसी को पसंद नहीं आ रहे हैं. दो लड़कों के सवाल पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भाईचारों को बढ़ाने के लिए है. यह नौकरी और रोजगार दिलवाने वाला गठबंधन है. बीजेपी सबसे बड़ी झूठी पार्टी है. इस चुनाव में इंडिया गठबंधन जीतने जा रहा है.

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर वे लोग नौजवानों को पक्की नौकरी देने के लिए काम करेंगे. इंडिया गठबंधन की सरकार सम्मान के साथ लोगों को रोजगार दिलाने का काम करेगी. इसी दौरान उन्होंने उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी अपराधियों का गोदाम बनकर रह गई है.

बीजेपी के डॉयलॉग्स किसी को नहीं आ रहे पसंद

सपा प्रमुख ने पहले चरण के मतदान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लिए पहले दिन का पहला शो फ्लॉप हो गया है. जनता को अब न बीजेपी लोगों की अदाकारी अच्छी लग रही है और न ही लोगों को कहानी और घिसे-पिटे डॉयलॉग्स अच्छे लग रहे हैं. भाजपा की खिड़की खाली है. देश की जागरूक जनता को वह अग्रिम बधाई देते हैं. जनता ने परंपरा से हटके इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया है.

अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण की हवा और पश्चिम की हवा भारतीय जनता पार्टी को देश से सफाया कर देगी. जिन लोगों ने बीजेपी के खिलाफ वोट दिया है. उन्हें वह नमन करते हैं और धन्यवाद देते हैं.

Related Articles

Back to top button