ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
उत्तरप्रदेश

मायके नहीं जाने दे रहा था पति, पत्नी ने किया सुसाइड; देख पति भी फंदे पर लटका

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. महिला को मरा देख पति भी फांसी के फंदे से लटक गया, जिसका अभी इलाज जारी है. वहीं महिला के मायके वालों के मुताबिक, ससुराल वाले उसे मायके जाने से रोकते थे. साथ ही दहेज के लिए टॉर्चर करते थे. फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है.

घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र के सिरसाखास गांव की है. मृतक महिला का नाम सरस्वती उर्फ लवली है. सरस्वती की शादी साल 2019 में अंकित नाम के युवक के साथ हुई थी. दोनों की दो बच्चियां भी हैं, जिनमें एक बेटी चार साल की जबकि दूसरी बेटी छह महीने की है. परिजनों के मुताबिक, 20 अप्रैल शानिवार की देर शाम सरस्वती और अंकित के बीच झगड़ा हुआ था.

पत्नी को लटका देख खुद भी लटक गया फंदे से

इसके बाद गुस्साई सरस्वती घर की ऊपर वाली मंजिल के कमरे में चली गई थी. थोड़ी देर बाद जब अंकित उसे मिलने के लिए घर के ऊपर वाले कमरे में गया, तो वहां का मंजर देख अंकित के होश उड़ गए. अंकित ने देखा कि सरस्वती फांसी के फंदे से लटकी हुई है. यह देख अंकित नीचे वाले कमरे में आ गया और खुद भी फांसी लगाकर लटक गया.

नहीं जाने देते थे मायके

उधर परिजनों को मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को फांसी के फंदे से उतारा और पास के अस्पताल लेकर पहुंच गए.जहां डॉक्टर्स ने सरस्वती को मृत घोषित कर दिया. वहीं अंकित का इलाज जारी है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.इस वजह से उसे आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों के मुताबिक, एक दिन पहले ही इनकी शादी की चौथी एनिवर्सरी थी. लेकिन मनमुटाव की वजह से दोनों ने एनिवर्सरी नहीं मनाई थी. उधर सरस्वती के मायके वालों का आरोप है कि सरस्वती मायके जाने के लिए बोल रही थी लेकिन उसका पति जाने के लिए मना कर रहा था. इस वजह से दोनों के बीच काफी कलह और मारपीट भी हुई थी. वहीं मृतक सरस्वती के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरस्वती के ससुराल वाले उसे अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान कर रहे थे. वे उसे मायके भी नहीं जाने देते थे.

Related Articles

Back to top button