ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
विदेश

ईरान से टकराव के बीच इजराइल को मिला एक और जख्म, एयरक्राफ्ट पर किसने दागी मिसाइल?

 ईरान से टकराव के बीच इजराइल को एक और जख्म मिला है. लेबनान के ऊपर उड़ान भर रहे इजराइली एयरक्राफ्ट पर हमला किया गया है. इस मानवरहित एयरक्राफ्ट पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी गई. हमले के बाद इजराइली विमान लेबनान के इलाके में जा गिरा. मगर सवाल ये है कि आखिर इस इजराइली एयरक्राफ्ट को किसने निशाना बनाया?

बता दें कि इजराइल और ईरान के बीच इस समय जंग छिड़ी हुई है. इस जंग की गूंज पूरे मिडिल ईस्ट में सुनाई दे रही है. इजराइल और ईरान के बीच वॉर और पलटवार का दौर जारी है. पहले इजराइल ने ईरान पर हमला किया फिर ईरान ने इजराइल पर मिसाइलों की बौछार कर दी. इसके बाद इजराइल ने फिर ईरान पर पलटवार कर दिया. कार्रवाई और बदले की कार्रवाई की शोर पूरे मिडिल ईस्ट में गूंज रही है.

इजराइली एयरक्राफ्ट पर सरफेस-टू-एयर मिसाइल से हमला

इस शोर के बीच इजराइली एयरक्राफ्ट को टारगेट किया गया है. दरअसल, रविवार की रात को इजराइल का एक मानवरहित एयरक्राफ्ट लेबनान के ऊपर से उड़ान भर रहा था. इसी बीच उस पर सरफेस-टू-एयर मिसाइल से हमला किया गया, जिसके बाद इजराइली एयरक्राफ्ट लेबनान के एरिया में जा गिरा. ऐसे में यह हमला लेबनान ने किया या ईरान ने…इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

इजराइली हमले में हिजबुल्लाह के तीन लड़ाकों की मौत

बता दें कि एक दिन पहले ही इजराइल ने लेबनान पर हवाई हमला कर दिया था. इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन नागरिक घायल हो गए थे. मरने वालों में सभी हिजबुल्लाह के लड़ाके थे. इजराइल ने ये हमला दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती कस्बों और गांवों में किया था. इजराइल और लेबनान की दुश्मनी पुरानी है लेकिन हमास पर हमले के बाद यह और ताजा हो गई है.

इजराइल हमास के जंग के बाद से इजराइल ने लेबनान पर कई हवाई हमले किए हैं. हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच की इस तल्खी में लेबनान में करीब 400 से ज्यादा लोग मारे गए. इनमें 270 से ज्यादा हिजबुल्लाह के लोग शामिल हैं. बता दें कि इजराइल इस समय एक साथ कइयों के साथ जंग लड़ रहा है, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में जंग का माहौल है.

Related Articles

Back to top button