ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

पांढुरना: मधुमक्खियों के हमले से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

पांढुरना में मधुमक्खियों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पांढुरना शहर की बॉर्डर पर स्थित डैम का गेट खोलते वक्त मधुमक्खियों के झुंड ने 55 वर्षीय व्यक्ति के उपर हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि मधुमक्खी ने कई जगह डंक मारा जिससे उक्त व्यक्ति घायल हो गया, उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

निजी कंपनी द्वारा डेम का निर्माण कार्य जारी है। मृत व्यक्ति यूपी के बहराईच गांव का निवासी है जो रविवार को ही अपने बेटे का विवाह संपन्न करा कर काम पर वापस आया था। कंपनी द्वारा शव को मृतक के गांव ले जाने की जानकारी सिविल अस्पताल से मिली है। विदित हो कि 15 दिन पहले इसी इलाके में ग्राम जटलापुर लिंगा के व्यक्ति पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। उक्त व्यक्ति ने अपनी जान बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी थी। तब जाकर उसकी जान बच पाई थीं, मगर आज के घटना ने सभी डैम पर कार्य कर रहे लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Related Articles

Back to top button