ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
टेक्नोलॉजी

WhatsApp: अब नॉर्मल काल की तरह डायल कर सकेंगे अनजान नंबर, जल्द रोलआउट होगा ये फीचर

WhatsApp: फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी मेटा अपने इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के लिए एक नया फीचर लेकर आने वाली है. इस फीचर के रोलआउट होने के बाद यूजर्स अनजान नंबर को नॉर्मल कॉल में कॉलिंग कर सकते हैं. ठीक वैसे ही अब वॉट्सऐप में भी आप बिना नंबर सेव किए किसी भी अनजान नंबर को वॉट्सऐप कॉल कर सकेंगे.

आपको बता दें अभी तक वॉट्सऐप पर किसी अनजान नंबर को कॉल करने की फैसिलिटी नहीं है. ऐसे में अगर आपको वॉट्सऐप पर किसी को कॉलिंग करनी है तो पहले आपको उस अनजान नंबर को आपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करना होता है. जिसके बाद ही आप वॉट्सऐप के जरिए कॉल कर सकेंगे.

लीक्स में आई ये बात सामने

वॉट्सऐप के इस नए फीचर को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं. जिसमें WABetaInfo की रिपोर्ट में बताया गया है कि मेटा वॉट्सऐप के लिए इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड वर्जन 2.24.9.28 पर कर रही है. अगर ये फीचर वॉट्सऐप पर रिलीज किया जाता है तो वॉयस और वीडियो कॉल के लिए वॉट्सऐप नंबर को सेव करने की जरूरत नहीं रहेगी.

साथ में आएगा ये नया फीचर

वॉट्सऐप इसके अलावा एक नया फीचर और डेवलप कर रहा है, जिसमें आने वाले दिनों में दो डिवाइस के बीच फाइल शेयर करने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं रहेगी. WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप का ये फीचर एंक्रिप्टेड और सिक्योर फाइल शेयर करेगा. अगर ये फीचर रोलआउट होता है तो मौजूदा समय में जो फीचर फाइल शेयर करने के लिए यूज किए जाते हैं उनको काफी नुकसान होगा.

WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर की फिलहला बीटा टेस्टिंग हो रही है. नया फीचर एंड्रॉयड के नियरबाय सिस्टम पर काम करता है. नियरबाय का नाम अब क्विक शेयर हो गया है और यह ब्लूटुथ के जरिए एक कनेक्शन बनाता है जिसके जरिए आसपास की दो डिवाइस के बीच फाइल शेयर की जाती हैं.

Related Articles

Back to top button