ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स... Jharkhand Central Agency News: ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अ... Eastern Railway Cancellation List: कटावरोधी कार्य के चलते 39 पैसेंजर और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द... Shweta Sharma Giridih Politics: पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी श्वेता शर्मा, पीरटांड के सुदूरवर्त... Howrah to Khatipura Special Train 03007: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर रेलवे का अहम फैसल...
उत्तरप्रदेश

अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते

सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. गुरुवार को उन्होंने कन्नौज सीट से नामांकन दाखिल किया. अब वो चाहते हैं कि कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी भी चुनाव लड़ें. दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वायनाड सीट पर मतदान हो जाएगा. कहा जा रहा है कि राहुल और प्रियंका इसके बाद चुनाव लड़ने को लेकर फैसला कर सकते हैं.

क्या दोनों भाई-बहन लड़ेंगे या फिर इनमें से कोई एक ही चुनाव लड़ेगा… ये अभी तय नहीं है. ग्राउंड पर देखें तो अमेठी में कांग्रेस का संगठन एक्टिव मोड में है. वहां गौरीगंज में राहुल गांधी के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस तैयार किया जा रहा है. ये गेस्ट हाउस कांग्रेस ऑफिस के ठीक सामने है. राहुल गांधी चुनाव के दौरान यहां पहले भी रुकते रहे हैं.

घर-घर ‘कांग्रेस की गारंटी’ के पर्चे बांट रहे हैं कार्यकर्ता

अमेठी में कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार पार्टी की गारंटी के पर्चे घर-घर जाकर बांट रहे हैं. बूथ लेवल तक की तैयारी हो चुकी है. प्रियंका गांधी ने पार्टी के संगठन में पूर्वा प्रभारी की शुरूआत की थी. रायबरेली के मुकाबले अमेठी में चुनाव के लिहाज से तैयारी कहीं अधिक मजबूत है. इसी बीच राहुल गांधी ने 28 और 29 अप्रैल को अमेठी के कुछ नेताओं को दिल्ली बुलाया है. चुनाव को लेकर राहुल इन नेताओं से बात करना चाहते हैं.

राहुल और प्रियंका को लेकर अखिलेश ने कही ये बात

राहुल और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलों के सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि चुनाव लड़ना चाहिए. इससे पहले उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. कहा कि बीजेपी ने सपा सरकार के सभी विकास कार्यों को जानबूझकर रोका. इस वजह से जनता की मांग पर हम यहां से चुनाव लड़ रहे हैं.

उन्होंने कहा, इस समय बीजेपी के लोगों को इलेक्टोरल बॉन्ड का नाम सुनकर इलेक्ट्रॉल की याद आ जाती है. ये लोग बॉन्ड पर कुछ बोल नहीं पाते हैं. किसान के बीच जा नहीं पा रहे हैं. युवाओं के सवालों के जवाब नहीं हैं. हर साल 2 करोड़ नौकरी देने की बात कही थी, उसका क्या हुआ. किसी को नौकरी नहीं मिली.

‘लोगों के भ्रमित करने के लिए देते हैं ऐसे बयान’

मंगलसूत्र को लेकर पीएम मोदी के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम मोदी हों या सीएम योगी, इन लोगों के बयान लोगों को भ्रमित करने के लिए होते हैं. बात मंगलसूत्र की नहीं, सच तो ये है कि ये लोग ध्यान भटकाना चाहते हैं. सपा में परिवार के लोगों को टिकट मिलती है, पीएम के बयान पर अखिलेश ने कहा कि उनको क्या तकलीफ है. वो भी अपने परिवार के लोगों को टिकट दें. कभी-कभी अपने परिवार के बारे में भी सोच लेना चाहिए.

Related Articles

Back to top button