ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
उत्तरप्रदेश

‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज

यूपी के प्रयागराज स्थित नैनी सेंट्रल जेल में बंद माफिया अतीक के बेटे अली अहमद ने उमेशपाल हत्याकांड पर कई बड़े खुलासे किए हैं. अली ने अपना बयान सेंट्रल जेल में दर्ज कराया है. अली ने एनकाउंटर में मारे गए अपने भाई असद को लेकर भी कई बातें पुलिस को बताईं. बयान में अली ने कहा कि हमने मना किया था पर अब्बा नहीं माने. वो बोले कि अतीक के बेटे शेर हैं, दिनदहाड़े मारेंगे. अली के इस बयान से माना जा रहा है कि उमेशपाल हत्याकांड में कई राज से पर्दा उठेगा.

अली ने बताया कि भाई असद को पिता अतीक ने खुद उमेशपाल पर हमले में शामिल होने के लिए कहा था. अली का कहना है कि उसने असद को शामिल होने के लिए मना किया था. लेकिन अब्बा की वजह से असद पिस्टल लेकर कूद पड़ा था. यही नहीं बयान में कहा गया कि कि दो बार पहले भी उमेश को मरवाने की कोशिश की थी. लेकिन तब शूटर नाकाम रहे थे. बता दें, उमेश की हत्या से पहले शूटर सदाकत, गुलाम, गुडडू मुस्लिम दो बार अली से मिलने जेल पहुंचे थे.

शूटर्स की दो बार प्लानिंग फेल

अतीक के बेटे अली ने बताया कि शूटरों ने एक बार उमेशपाल को धोबी घाट चौराहे पर और दूसरी बार कचहरी रोड पर 84 खंबा के पास घेरकर कत्ल करने की थी प्लानिंग की. लेकिन वो प्लानिंग फेल हो गई. अली ने बयान में स्वीकार किया है कि उमेशपाल हत्याकांड की साजिश में पूरा परिवार शामिल था. अतीक ने कहा था कि मेरे कहने पर दूसरों के बच्चे जा रहे हैं तो मेरा बेटा भी इस हत्याकांड में जरूर शामिल रहेगा. उस दौरान फेस टाइम आईडी पर हुई बातचीत में माफिया ने कहा था कि सब ये भी जानें कि अब मेरे अलावा पांच-पांच अतीक हैं. यानि उसके पांचों बेटे खुद अतीक हैं.

2 घंटे से ज्यादा की पूछताछ

बता दें, जेल के अंदर विवेचक ने 2 घंटे से ज्यादा अली से पूछताछ की और उसका दर्ज किया बयान. बता दें, अली को इस हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाया गया है. अब जल्द ही लखनऊ जेल में बंद अतीक के बड़े बेटे उमर का भी बयान दर्ज होगा.

शाइस्ता और शूटर्स फरार

उमेश पाल हत्याकांड 24 फरवरी 2023 को हुआ था. इस हत्याकांड को एक साल बीत गए हैं मगर 5 लाख के इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम, अरमान, साबिर का सुराग नहीं है. अतीक की पत्नी शाइस्ता और अशरफ की पत्नी जैनब पुलिस, STF की पकड़ से अभी भी दूर हैं. प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने 8 राज्यों दिल्ली, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब और ओडिशा में कई बार दबिश दी. लेकिन वो नहीं मिले. 8 राज्यों में शूटर्स की फोटो, डिटेल, रंग, कद, पहनावा और आपराधिक रिकॉर्ड भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button