ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
धार्मिक

वैशाख माह में कब है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

हिन्दू धर्म में वैशाख माह में पड़ने वाली मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का बहुत महत्व है. हर साल वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही उत्साह से मनाई जाती है. इस बार मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 01 मई दिन दिन बुधवार को पड़ रही है. इस विशेष तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. इससे भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनचाही मनोकामनाएं पूरी करते हैं. साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

अगर आप भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की पूजा करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ अवश्य करें. कृष्ण चालीसा का पाठ करना भक्तों के लिए कल्याणकारी माना गया है. साथ ही जीवन के दुख समाप्त हो जाते हैं.

शुभ मुहूर्त

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की अष्टमी तिथि 01 मई 2024 दिन बुधवार को सुबह 05 बजकर 45 मिनट से शुरू होगी और 02 मई 2024 दिन गुरुवार को सुबह 04 बजकर 01 मिनट तक रहेगी.

ऐसे करें भगवान कृष्ण की पूजा

  • मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मौके पर 1 मई को सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं.
  • सूर्योदय के समय साफ कपड़े पहनकर ही सूर्यदेव को अर्ध्य देकर व्रत का संकल्प लें.
  • इसके बाद घर के मंदिर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें.
  • पूजा करने के दौरान पूजा वाली जगह पर पीले रंग का वस्त्र बिछाकर भगवान श्रीकृष्ण और श्रीजी की मूर्ति स्थापित करें.
  • भगवान कृष्ण को फूल चढ़ाने के साथ माखन, मिश्री के साथ तुलसी दल का भोग लगाएं.
  • फिर भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष घी का दीप प्रज्वलित करें और पूजा के समापन पर भगवान श्रीकृष्ण जन्म कथा पढ़ें या सुनें.
  • अंत में भगवान श्रीकृष्ण की आरती करें और भोग लगाकर लोगों को प्रसाद बांटें.

मासिक जन्माष्टमी का महत्व

हिंदू धर्म में मासिक जन्माष्टमी का व्रत रखने और विधि विधान से लड्डू गोपाल पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है. इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करने संतान के कष्ट भी दूर हो जाते हैं और घर में सुख शांति का वास होता है. इसके अलावा घर मे धन धान्य की वृद्धि होती है. भगवान श्री कृष्ण भक्तों के सभी कष्टों का नाश कर उनके जीवन मे खुशियां भर देते हैं.

Related Articles

Back to top button