ब्रेकिंग
मानसून अपडेट: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल पलामू: एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत, 'एपिडेमिक ड्रॉप्सी' की आशंका नासिक: मटन और दही खाने के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, पति की हालत गंभीर झालावाड़ कोर्ट का बड़ा फैसला: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, 4 की मौत और 25 यात्री घायल गोरखपुर: शादी में पहुंची 'लुटेरी दुल्हन', नकली पुलिस बनकर दूल्हे के परिवार को लूटा प्रतापगढ़: शादी का झांसा देकर एक साल तक शोषण करने वाला दरोगा निलंबित राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा हमला, सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल बरेली: पत्नी और प्रेमी ने पति को पीटा, खौलता तेल डालकर पैर झुलसाया जयपुर में दर्दनाक हादसा: कार में सोए रेजिडेंट डॉक्टर की दम घुटने से मौत
मध्यप्रदेश

जीतू पटवारी बोले- भाजपा ने इंदौर की जनता से वोट डालने का अधिकार छीना

कल कांग्रेस कैंडिडेट कांति बम के नामांकन वापस लेने और भाजपा में जाने के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस हमलावर हुई है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंदौर बुद्धिजीवियों का शहर है। इंदौर शहर मां अहिल्या की नगरी है। न्याय के लिए मां ने अपने बच्चों को भी सजा दी यह वह शहर है जिसने भाजपा को अद्भुत सफलता दी। लेकिन अब इंदौरवासी अपने मत का उपयोग नहीं कर सकते क्योंकि भाजपा ने अब मत डालने काफी अधिकार छीन लिया है। भाजपा का यह कृत इंदौर शहर के वोटो को चुनौती देना है।

भाजपा शहर के लोगों को क्या संदेश देना चाहते हैं। इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस का बड़ा नुकसान हुआ है। इस पूरे घटनाक्रम ने यह चुनौती कांग्रेस से ज्यादा इंदौर शहर को दी है। उन्होंने इंदौर वालों से कहा कि वह अब वोट के अधिकार के लिए खड़े हो। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी उम्र का लिहाज किए बगैर इंदौर वासियों को चैलेंज दिया है। हम यही कह रहे हैं इसीलिए लोकतंत्र खतरे में है।

जहां तक कांग्रेस का सवाल है, हम जल्दी एक रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कहा हमें दोषी ठहरा सकते हो लेकिन एक पक्ष यह भी देखना होगा कि इस शहर के साथ भाजपा ने क्या किया। उन्होंने कहा पत्रकारों को भी सोचना होगा एक दिन आपकी कलम को भी रोक दिया जाएगा। यह केवल एक प्रत्याशी का फॉर्म वापस नहीं कराया गया है। यह इंदौर के लोकतंत्र का चीर हरण हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी को लेकर यह कहना चाहता हूं कि हम लड़ना चाहते हैं और डालेंगे लेकिन हम अहिंसा का रास्ता अपना कर इस लड़ाई को लड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button