ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
मध्यप्रदेश

पटवारी की नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी, देवास की युवती से ठगे 4 लाख रुपये

 देवास। शहर के बाहरी क्षेत्र कालूखेड़ी गांव में रहने वाली एक युवती से पटवारी की नौकरी लगवाने की बात करके इंदौर निवासी महिला ने 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। महिला ने 12 लाख रुपये मांगे थे, जिसमें से युवती ने पहली किश्त के रूप में महिला को 4 लाख रुपये दिए थे। वहीं महिला ने युवती को बकायदा 4 लाख रुपये का चेक भी दिया था।

युवती को जब ठगे जाने का पता चला तो उसने बीएनपी पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उक्त महिला ठगी के एक मामले में पहले से जेल में बंद है, अब उसे न्यायालय से अनुमति लेकर देवास लाकर पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी सपना गौड़ इंदौर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसके एक परिचित युवक अनिल ने बताया कि उसकी रेलवे में नौकरी लगने वाली है, ज्वाइनिंग लेटर आदि मिल गया है। यह काम उसकी परिचित महिला सुमन कुशवाह निवासी आलोकनगर इंदौर ने करवाया है। इसके बाद सपना ने अपनी नौकरी के लिए सुमन से बात की तो उसने कहा पटवारी की नौकरी लगवा देंगे, 12 लाख रुपए लगेंगे।

देवास लाकर की जाएगी पूछताछ

महिला देवास में युवती के घर आई और यहां पर उसने 4 लाख रुपए पहली किश्त के रूप में लिए, इसके बाद सुमन सतत संपर्क में रही लेकिन कुछ माह पहले उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। इस पर सपना ने अपने परिचित अनिल से संपर्क किया तो उसने बताया कि महिला ने मेरे साथ धोखाधड़ी की है, मैंने बेटमा थाने में केस दर्ज करवाया है। इसके बाद सपना ने बीएनपी थाने में शिकायत की। बीएनपी थाना टीआई अमित सोलंकी ने बताया बेटमा वाले प्रकरण में आरोपित महिला जेल में बंद है, न्यायालय के माध्यम से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर आरोपित को देवास लाकर पूछताछ की जाएगी। उधर इस मामले में महिला द्वारा अन्य कुछ लोगों के साथ भी ठगी किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button